मोबाइल, रील्स और मॉडर्न सोच पर विश्व हिंदू परिषद का वार! जेन जी के बुद्धि-शुद्धि के लिए हुआ यज्ञ

Global Bharat 02 Aug 2026 04:20: PM 1 Mins
मोबाइल, रील्स और मॉडर्न सोच पर विश्व हिंदू परिषद का वार! जेन जी के बुद्धि-शुद्धि के लिए हुआ यज्ञ

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा एक विशेष बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया. संगठन का कहना है कि यह कार्यक्रम नई पीढ़ी, खासकर Gen Z, में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया.

यज्ञ में शामिल संतों, धार्मिक नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया, इंटरनेट और तेजी से बदलती जीवनशैली के कारण अपनी सांस्कृतिक जड़ों से दूर होती जा रही है. उनका दावा था कि भारतीय परंपराओं, परिवार व्यवस्था और आध्यात्मिक मूल्यों को समझना युवाओं के लिए आवश्यक है.

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का उद्देश्य किसी व्यक्ति या वर्ग का अपमान करना नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक सोच, राष्ट्रहित और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का संदेश देना है. उन्होंने युवाओं से नशे, अश्लील सामग्री और सोशल मीडिया की नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूरी बनाकर रचनात्मक कार्यों में भाग लेने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में VHP कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. यज्ञ के बाद धार्मिक प्रवचन भी आयोजित किए गए, जिनमें भारतीय संस्कृति, परिवार के महत्व और सामाजिक समरसता पर जोर दिया गया.

VHP Buddhi Shuddhi Yagya VHP Gen Z Campaign Jantar Mantar Delhi Event Vishva Hindu Parishad News Gen Z Culture Debate India

Description of the author

Recent News