पुणे मर्डर में सिया का नया वीडियो वायरल! बीयर हाथ में, फोन पर चीख-चीखकर गालियां, तीसरे शख्स का राज खुला

Amanat Ansari 02 Jul 2026 11:04: AM 1 Mins
पुणे मर्डर में सिया का नया वीडियो वायरल! बीयर हाथ में, फोन पर चीख-चीखकर गालियां, तीसरे शख्स का राज खुला

पुणे: पुणे के लोहागढ़ किले पर कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार सिया गोयल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो दिसंबर 2025 का है, जिसमें सिया एक पब में बैठी नजर आ रही हैं.

वीडियो में सिया के हाथ में बीयर की बोतल है और वह फोन पर किसी से तेज आवाज में बहस करती हुई दिख रही हैं. पब के शोर में वह चिल्लाकर कहती सुनाई दे रही हैं, ''पहले तू खुद मुझ पर चीट करता है और फिर मुझे ही कॉल करता है...''

सिया इस दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा और गालियों का इस्तेमाल भी करती नजर आ रही हैं. मामले में पहले ही सिया गोयल पर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को चेतन चौधरी के साथ मिलकर किले से धक्का देकर मारने का आरोप है. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या सिया के जीवन में कोई तीसरा शख्स भी था?

पुलिस जांच जारी

पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. सिया गोयल और चेतन चौधरी फिलहाल जेल में हैं. इस नए वीडियो के वायरल होने के बाद जांच एजेंसियां भी इसकी पुष्टि और संदर्भ की जांच कर रही हैं. इससे पहले सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी और चेतन के रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी. अगर उन्हें पता होता तो वे केतन के साथ सिया की शादी के फैसले पर दोबारा विचार करते. केतन अग्रवाल की हत्या का मामला महाराष्ट्र में सुर्खियों में बना हुआ है. 

Ketan Agrawal murder case Pune businessman murder Siya Goyal viral video Chetan Chaudhary

Recent News