बिहार को मिला नया डीजीपी, विनय कुमार लेंगे आलोक राज की जगह

Amanat Ansari 13 Dec 2024 09:37: PM 1 Mins
बिहार को मिला नया डीजीपी, विनय कुमार लेंगे आलोक राज की जगह

पटना: बिहार पुलिस (Bihar Police) महकमें में बड़े बदलाव की खबर सामने आ रही है. 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार (IPS officer Vinay Kumar) को प्रदेश का नया डीजीपी बनाया गया है. वह आलोक राज (Bihar DGP) की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. विनय कुमार की नियुक्ति दो साल के लिए की गई है. आईपीएस विनय कुमार (IPS Vinay Kumar) वर्तमान में बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी पद पर तैनात हैं. 30 दिसंबर 2021 से वह इस पद पर कार्यरत हैं.

यह भी पढ़ेंः BPSC Candidates Protest: बिहार में बवाल बा! परीक्षा केंद्र के बाहर बीपीएससी अभ्यर्थी को डीएम ने जड़ा थप्पड़, फोटो वायरल

वह एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. विनय कुमार ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, उनकी पहचान एक कुशल और ईमानदार अधिकारी के रूप में है. आपको बताते चलें, इससे पहले राजविंदर सिंह भट्टी बिहार के डीजीपी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे. भट्टी के सेवामुक्त होने के बाद सरकार ने तेज तर्रार पुलिस अफसर आईपीएस आलोक राज को कार्यवाहक डीजीपी बनाया था, इस दौरान यह चर्चा थी कि आलोक राज ही परमानेंट डीजीपी रहेंगे. लेकिन, अब सरकार ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए आईपीएस ऑफिसर विनय कुमार को डीजीपी बनाए जाने की घोषणा कर दी है.

बता दें कि आरएस भट्टी को जब बिहार का डीजीपी बनाया गया था, तब भी विनय कुमार डीजीपी बनने की रेस में शामिल थे. उस वक्त भी आलोक राज का नाम डीजीपी के लिए पैनल में शामिल किया गया था. लेकिन, बिहार की लोकल लॉबी से बाहर के किसी शख्स के नाम पर सहमति बनी थी और आरएस भट्टी को बीएसएफ से लाकर बिहार का डीजीपी बनाया गया था. 

Bihar Police Bihar DGP Vinay Kumar IPS Vinay Kumar DGP Vinay Kumar Bihar DGP Vinay Kumar Bihar new DGP Alok Raj Bihar Alok Raj

Recent News