Virender Sehwag brother arrested: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं. पहले खबर आई थी कि सहवाग की पत्नी से रिश्ता कुछ ठीक नहीं है और वे तलाक लेने वाले हैं. यह खबर चल ही रही थी कि एक और बुरी खबर वीरेंद्र सहवाग और उनके फैंस के सामने आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि वीरेंद्र सहवाग भाई विनोद सहवाग को चंडीगढ़ पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.
पूरा मामला 7 करोड़ रुपए के चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है. कोर्ट की ओर से विनोद सहवाग को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए तो उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. मनीमाजरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से विनोद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
बता दें कि वीरेंद्र सहवाग एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और अपने समय के एक महान सलामी बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है. वीरेंद्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को हरियाणा के नजफगढ़ में हुआ था. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1999 में की थी और जल्द ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली से प्रसिद्ध हो गए.
सहवाग ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए. सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक बनाए, जो कि एक अद्वितीय उपलब्धि है. वहीं एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 200 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था. सहवाग ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था, जो कि बाद में सचिन तेंदुलकर द्वारा तोड़ा गया. सहवाग ने 2015 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और उनके रिकॉर्ड अभी भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच याद किए जाते हैं.