लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान जारी है. इस चरण में अखिलेश यादव, असदुद्दीन ओवैसी, शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इसी चरण में आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट और ओडिशा की 28 विधानसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहा है.

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान, असदुद्दीन ओवैसी समेत कुल 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं और आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर में मतदान चल रहा है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कुल सात फेजों में होगा. फेज 1, 19 अप्रैल 2024 को हो गया है. फेज 2, 26 अप्रैल 2024 को और फेज 3, 07 मई 2024 को चुका है.
वहीं, फेज 4, 13 मई 2024 के लिए मतदान जारी है. फेज 5, 20 मई 2024 को है और फेज 6, 25 मई 2024 को होना है और फेज 7, 01 जून 2024 को होना है. चुनावों ने नतीजे 4 जून को आएंगे.