Wafq Act: सुप्रीम कोर्ट में नए वक्फ कानून पर हुई सुनवाई पूरी, SC ने सुरक्षित रखा फैसला

Rahul Jadaun 22 May 2025 04:45: PM 1 Mins
Wafq Act: सुप्रीम कोर्ट में नए वक्फ कानून पर हुई सुनवाई पूरी, SC ने सुरक्षित रखा फैसला

Wafq Act: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी हो चुकी है, सुप्रीम कोर्ट ने अभी फैसला अपने पास सुरक्षित रखा है, लेकिन अब दोनों पक्षों की ही टेंशन बढ़ी हुई है, क्योंकि ये बात कोई नहीं जानता कि फैसला किसके पक्ष में आएगा? बता दें कि सुप्रीम कोर्ट वक्फ कानून में हुए संशोधन पर 5 मुख्य याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें लोकसभा संसद असदुद्दीन ओवैसी की याचिका भी शामिल थी. मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने इन याचिकाओं पर सुनवाई की, सरकार की तरफ से जहां सॉलिस्टर जनलर तुषार मेहता ने पक्ष रखा तो वहीं मुस्लिम पक्ष की तरफ से दिग्गज वकील कपिल सिब्बल ने पैरवी की.

हालांकि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया है.

wafq act Waqf Board Supreme Court India Kapil Sibal Wafq Bill

Recent News