West Bengal Assembly Elections: BJP 150 सीटों पर आगे, TMC 120 पर, जहां PM मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, उस सीट का क्या है हाल?

Amanat Ansari 04 May 2026 09:58: AM 1 Mins
West Bengal Assembly Elections: BJP 150 सीटों पर आगे, TMC 120 पर, जहां PM मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, उस सीट का क्या है हाल?

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा अच्छी बढ़त बनाए हुए है. खबर लिखे जाने तक भाजपा 150 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 120 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है.
खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जिस झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाई थी, वहां भाजपा सभी चारों सीटों पर आगे है. इस इलाके में इस बार चुनावी चर्चा काफी रही.

मोदी का झाड़ग्राम वाला अनोखा पल

चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था. झाड़ग्राम में रोड शो के दौरान उन्होंने अचानक अपना काफिला रोका और सड़क किनारे की एक छोटी सी दुकान पर रुककर कोलकाता की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का मजा लिया. गाड़ी से उतरते ही प्रधानमंत्री को देख स्थानीय लोग उनके चारों ओर जमा हो गए. मोदी ने वहां खड़े होकर मसालेदार झालमुड़ी खाई और इस पल की तस्वीरें व वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर भी किए.

पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि चार जनसभाओं के बीच व्यस्त कार्यक्रम में झाड़ग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी चखने का मौका मिला.
झालमुड़ी पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जो मुरमुरे, प्याज, मिर्च, मसाले और सरसों के तेल से बनाई जाती है. पूरे राज्य में इसे बड़े चाव से खाया जाता है. यह चुनावी नतीजे अभी आ रहे हैं और स्थिति बदल सकती है, लेकिन झाड़ग्राम में भाजपा की चौतरफा बढ़त इस बार खास चर्चा में है.

West Bengal Assembly Elections PM Modi Jhalmuri West Bengal News West Bengal Result

Recent News