बंगाल में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की हत्या, पेड़ से लटकता मिला शव, आत्महत्या की रची गई साजिश, मचा हड़कंप

Global Bharat 06 Jul 2026 11:28: PM 1 Mins
बंगाल में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की हत्या, पेड़ से लटकता मिला शव, आत्महत्या की रची गई साजिश, मचा हड़कंप

नदिया : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भाजपा के बूथ अध्यक्ष बिश्वजीत सिकदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच में जुट गई.  कल्याणी थाना क्षेत्र के डेंगुरपाड़ा इलाके में उनका शव एक पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

भाजपा ने आरोप लगाया है कि बिश्वजीत सिकदार की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. पार्टी नेताओं का दावा है कि शव मिलने के समय हाथ-पैर बंधे होने के संकेत मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई.

घटना के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की.उधर, पुलिस का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत है. मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस ने  सभी पहलुओं से जांच करने की बात कही है.

इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, जबकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद माहौल गर्म है.

West Bengal BJP Worker Death Biswajit Sikdar News Nadia BJP Worker Case Kalyani Hanging Case West Bengal Political News

Description of the author

Recent News