भोपाल में ऐसा क्या हुआ कि लोगों ने तलवारें निकाल लीं... देखें वीडियो...

Amanat Ansari 24 Dec 2024 02:53: PM 1 Mins
भोपाल में ऐसा क्या हुआ कि लोगों ने तलवारें निकाल लीं... देखें वीडियो...

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल से सांप्रदायिक झड़प की खबर सामने आ रही है, जहां लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाए. घटना का वीडियो वायरवल हो रहा है. जानकारी मिली है कि इस वारदात में 6 लोग घायल हो गए. घटना भोपाल के जहांगीराबाद की बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि यहां कुछ दिन पहले दो लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद मामले ने तुल पकड़ लिया और लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सैकड़ों लोगों की भीड़ दिख रही है, जो हाथों में तलवारें लिए हुए हैं. वीडियो में लोग गाड़ियों-घरों पर हमले करते हुए भी दिख रहे हैं. अब तक कुल 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है. इस बीच स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और एक दूसरे पर पथराव कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. साथ ही प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी है, ताकि हिंसा को और बढ़ने से रोका जा सके.  

बताया जा रहा है क‍ि मुस्लिम और सिख समाज से संबंधित गुटों के बीच विवाद हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवकों के हाथ में डंडे और तलवारें हैं. वे एक-दूसरे पर पत्थर भी बरसा रहे हैं. उपद्रवियों के बीच महिलाएं भी नजर आ रही हैं. दो गुटों में पथराव और लाठी डंडे चलने की बात की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और उसने हालात को संभाला.

मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. राजधानी में मंगलवार को कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान को लेकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था. इसलिए पुलिस भी तैनात थी. विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस बल ने हालात को संभाला. 

Clashes between two parties in Bhopal Bhopal stones pelted Bhopal swords brandished Bhopal Jahangirabad Stone Pelting Video Update

Recent News