पिछले 25 साल नरेंद्र मोदी को कोई हरा नहीं पाया, पिछले 28 सालों से योगी को कोई रोक नहीं पाया, जब-जब योगी को ललकारा गया तब तब योगी ने विरोधियों को ऐसी पटखनी दी कि इंडिया में हिन्दुत्व की लहर दौड़ जाती है. हरियाणा और कश्मीर में योगी ने जो मैजिक दिखाया है उसको अब UP में दिखाने की तैयारी हो गई है. अखिलेश यादव का PDA पूरी तरह से हिल गया है. विरोधी पस्त हो गए हैं, क्योंकि हरियाणा जीतते ही योगी ने एक ऐसा ऐलान किया कि अखिलेश यादव मुंह की तरफ गिर गए. आज इस बात के पुख्ता सबूत आपको दिखा देंगे कि कैसे अखिलेश यादव योगी की राजनीति को फॉलो कर रहे हैं, हरियाणा चुनाव में योगी का बढ़ता कद देख समाजवादी पार्टी ऐसे घबराई को अपराधियों और परिवारवाद की तरफ कदम बढ़ा दिया. अखिलेश यादव ने योगी को उपचुनाव में हराने के लिए अपराधियों को चुना तो योगी ने ऐसा मास्टर स्ट्रोक मारा कि हवा बदल गई.
10 सीटों पर जहां उपचुनाव होना है वहां की तस्वीर आपको दिखाते हैं. योगी आदित्यनाथ की सरकार में इरफान सोलंकी को जेल में डाला, उनकी नेतागिरी ख़त्म की, सपा ने उपचुनाव में कानपुर की सीसामऊ सीट से इरफान सोलंकी की पत्नी को टिकट दिया है. अयोध्या में अवधेश प्रसाद के साफ रिश्ते UP ने मोईद ख़ान से देखे लेकिन सपा ने उनके बेटे को ही मिल्कीपुर से टिकट दिया है, यहां तक कि मिल्कीपुर से सपा के उम्मीदवार अजीत प्रसाद पासी पर अपहरण का आरोप लगा है. योगी आदित्यनाथ का तूफान रोकने के लिए क्या अखिलेश हर दांव खेलना चाहते हैं, करहल जो मैनपुरी की एक यादव लैंड वाली सीट है, वहां अपने परिवार से तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है. इधर हरियाणा में चुनाव जीतते ही नरेंद्र मोदी ने भी योगी का लोहा मान लिया, योगी के रास्ते पर चलते ही नरेंद्र मोदी ने भी हिन्दुओं की बात खुलकर की, हरियाणा के CM से मिलने के बाद मोदी ने ऐलान किया कि कांग्रेस हिन्दुओं को तोड़ना चाहती है, जो बीजेपी अब तक सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कर रही थी वो बीजेपी अब हिन्दुत्व के रास्ते पर आ गई है. सुनिए….योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में जीत के बाद ही ऐलान कर दिया है कि UP में ऑपरेशन लंगड़ा और बाकी ऑपरेशन चलते रहेंगे. अब UP के चुनाव में जो योगी को हल्का समझ रहे थे वो ये कहने लगे हैं बाबा तो बबुआ पर 20 हैं.
यानि योगी आदित्यनाथ के आगे राहुल गांधी का संविधान बचाने का नारा, राहुल गांधी का जाति वाला नारा सब फेल हो गया, हिन्दुत्व शब्द में योगी ने ऐसी जान भरी की हरियाणा का हर हिन्दू एक हो गया, अब मोदी ने भी खेल समझ लिया है कि हिन्दुओं की बात करनी है, इसलिए हरियाणा में योगी का जलवा देखते ही उन्होंने 12 घण्टे बाद ही हिन्दुत्व की बात की, अब अखिलेश यादव का जलवा कम हो रहा है, और योगी ने हारी हुई बाजी को पलट दिया है, जिसके बाद बीजेपी में उनका नया नाम रखा गया है...योगी आदित्यनाथ बुलडोजर बाबा के साथ बाजीगर भी हैं. जिसके लिए मोदी-शाह भी अब कभी हल्के में नहीं लेंगे.