अनोखी है नई दिल्ली की सीट, यहां से जीते तो मुख्यमंत्री बनना पक्का!

Rahul Jadaun 08 Feb 2025 06:01: PM 1 Mins
अनोखी है नई दिल्ली की सीट, यहां से जीते तो मुख्यमंत्री बनना पक्का!

नई दिल्ली: राजनीति में कई चीजों को लेकर अनोखी मान्यताएं होती हैं, कुछ अच्छी तो कुछ  बुरी. ऐसी ही एक अनोखी मान्यता नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर भी है, कहा जाता है कि यहां से जो चुनाव जीतता है वो ही दिल्ली का सीएम बनता है. अगर आंकड़ों को भी देखा जाए तो ये बात अभी तक सच ही साबित हुई है. आज इसी नई दिल्ली सीट के जादू के बारे में हम आपको बताने वाले भी हैं.

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 5 चुनाव

2008 में शीला दीक्षित तीसरी बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं. उस समय शीला दीक्षित ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव जीता था. 2013 में अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराकर नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी का झंडा फहराया था. और उसके बाद वो लगातार तीन बार नई दिल्ली सीट से ही चुनाव जीत कर दिल्ली के मुख्यमंत्री बने. लेकिन इस बार प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराकर नई दिल्ली के किले को फतह कर लिया है.

  • 2008 विधानसभा चुनाव- 2008 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस सीट को जीता था. इस समय शीला दीक्षित मुख्यमंत्री थीं.
  • 2013 विधानसभा चुनाव- इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की उपस्थिति ने नई दिल्ली सीट पर बड़ी हलचल मचाई. अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.
  • 2015 विधानसभा चुनाव- इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की, और अरविंद केजरीवाल ने इस सीट से फिर से जीत दर्ज की. इस बार पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में 70 में से 67 सीटें जीती थीं, और केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा पदभार संभालने का अवसर मिला.
  • 2020 विधानसभा चुनाव- में भी आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखी और अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत मिला.
  • 2025 विधानसभा चुनाव- बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराकर यहां कमल खिलाया है.

अगर इन पिछले आंकड़ों को देखा जाए तो 2008 से ही दिल्ली का मुख्यमंत्री वही नेता बना है जिसने नई दिल्ली को जीता है. ऐसे में नई दिल्ली से जीतने और अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद प्रवेश वर्मा का कद भी दिल्ली की राजनीति में बढ़ गया है, और यही वजह है कि उन्हें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है.

delhi assembly election delhi assembly election 2025 delhi delhi elections 2025 delhi elections

Recent News