नई दिल्ली: वो कोडिन जिसे सरकार ने प्रतिबंधित किया है, उसे सिरप की शीशी में मिलाकर, नशा माफिया अपना कारोबार चला रहे थे, यूपी से लेकर बंगाल तक नशे का जाल फैला रहे थे, जिसे सोनभद्र के एसपी ने नमकीन की पैकेट वाले ट्रक में पकड़ा तो समूचे यूपी में भूचाल आ गया, गिरफ्तारियों के बाद बुलडोजर एक्शन में देरी हुई तो अखिलेश यादव योगी सरकार की नीति पर ही सवाल उठाने लगे, लेकिन विधानसभा सत्र वाले दिन सीएम योगी खुलासे के बाद इसमें भी सपा का हाथ सामने आया... और फिर आरोपियों के दस्तावेजों में सपा के दो नेताओं का नाम सामने आने की बात आई...वो नेता कौन हैं ये बताएं उससे पहले योगी का ये दावा सुनिए, जिसने अखिलेश की नींद उड़ा दी है.
यानि इस मामले में सपा नेताओं की संलिप्तता साबित हुई तो फिर बाबा का बुलडोजर उनके ठिकानों की ओर मुड़ सकता है, और अखिलेश यादव जो ये कह रहे थे कि बुलडोजर का ड्राइवर भाग गया या चाबी खो गई, उन्हें ये पता चल जाएगा कि बुलडोजर दिमाग से चलता है, जांच में आरोपियों का नाम जब तक साबित नहीं हो जाता, बुलडोजर का इंजन स्टार्ट नहीं होता...आज समूचे यूपी में इस बात की चर्चा है कि कोडिन भैया कौन है, अखिलेश यादव तो सीधे-सीधे जौनपुर के बाहुबली पर निशाना साध रहे थे, लेकिन अपनी ही जाल में वो उलझ गए हैं...योगी के मंत्री सुरेश खन्ना बकायदा तस्वीर दिखाकर मीडिया के सामने ये पूछते हैं कि अखिलेश का आरोपियों से क्या नाता है, उन्हें ये देश को बताना चाहिए..
ये पहला मौका नहीं है जब किसी केस में सपा का नाम सामने आया हो, बल्कि इससे पहले हरदोई जिले में जब एक वकील की हत्या हुई तो उस केस में भी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पकड़ा गया, अयोध्या में जब एक बेटी के साथ गलत हरकत हुई तो सपा नेता मोईद खान का नाम सामने आया, जिसकी वहां के सपा सांसद अवधेस प्रसाद के साथ तस्वीर भी थी...जिसे लेकर योगी ने बीते साल विधानसभा में कहा था, हरदोई हो या अयोध्या, दोनों में सपाई शामिल हैं.
यानि सपा का चाल, चरित्र और चेहरा सीएम योगी समय-समय पर उजागर करते रहे हैं, फिर सवाल ये उठता है कि सपा सत्ता में हो या विपक्ष में...माफियाओं को गले क्यों लगाती रहती है, क्या इन्हें जनता की फिक्र नहीं, बल्कि ये लगता है कि माफिया ही इन्हें सत्ताधीश बनाएंगे, सोचिए और जवाब दीजिए...आखिर ये कैसा इत्तेफाक है जो हर पाप में सपा पहले खुद को पाक-साफ बताती है और जब जांच होती है तो उनकी कुंडली खुलकर सामने आ जाती है...आज यूपी में कोडिन कफ सिरप से ज्यादा सपा का सिरप ट्रेंड कर रहा है... बस ये पता चलना बाकी है कि नशे वाली कफ सिरप का कितना पैसा किस नेता के पास पहुंचा है और कौन-कौन इस खेल में पर्दे के पीछे से शामिल है....