बिहार के निर्दलीय विधायक के आवास पर किसने किया हमला?

Amanat Ansari 28 Feb 2025 02:06: PM 1 Mins
बिहार के निर्दलीय विधायक के आवास पर किसने किया हमला?

नई दिल्ली: बिहार के एक निर्दलीय विधायक के आवास पर हमले की खबर मिल रही है. विधायक ने जेडीयू एमएल गोपाल मंडल और कुछ अन्य पर इस हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया है. निर्दलीय विधायक ने पूर्व विधायक बीमा भारती को भी घेरा है. उन्होंने कहा कि दोनों ने मिलकर यह हमला करवाया है. बताया जा रहा है कि पूर्णिया के रुपौली विधायक के पटना स्थित आवास पर लगे नेम प्लेट को किसी ने तोड़ दिया है और गेट पर भी हमला किया गया है.

विधायक ने इसका आरोप जेडीयू विधायक गोपाल मंडल और पूर्व विधायक बीमा भारती पर लगाया है. बता दें कि शंकर सिंह पूर्णिया के रुपौली विधानसभा से विधायक हैं. शंकर सिंह ने आरोप लगाया कि उसे मारने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया है कि गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल और बीमा भारती ने यह करवाया है. वहीं पुलिस शिकायत दर्ज करने के बाद जांच में जुटी गई है. पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई कि यह हमला किसने करवाया है. साथ ही पीड़ित विधायक के बयान पर भी जांच की जा रही है.

हालांकि, जदयू विधायक और बीमा भारती की तरफ से अभी तक इसपर बयान नहीं आया है. आरोप लगाया गया है कि बीती रात पटना स्थित उनके आवास पर हमला किया गया और नेम प्लेट को तोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि घटना के समय वह वहां मौजूद नहीं थे. वहीं जब वापस लौटे तो यह सब देखा, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की.

निर्दलीय विधायक ने आरोप लगाया कि चुनावों में हार मिलने के कारण गोपाल मंडल और पूर्व विधायक बीमा भारती बौखला गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि इनके गुंडों ने ही उनके आवास पर हमला किया है. विधायक ने बीमा भारती को चुनौती भी दी और कहा कि अगर हिम्मत है तो खुलकर और सामने से हमला कर देखें. उन्होंने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी वह चुनाव लड़ेंगे और जदयू के उम्मीदवार को हराएंगे.

Bihar News Bihar Hindu News Bihar Crime Bihar Crime News

Recent News