बिहार के पूर्णिया में जन्म, सैनिक स्कूल में पढ़ाई, फिर एयरफोर्स में जाकर पाकिस्तान को कर डाला बर्बाद! जानिए कौन हैं एयर मार्शल एके भारती

Rahul Jadaun 12 May 2025 03:43: PM 2 Mins
बिहार के पूर्णिया में जन्म, सैनिक स्कूल में पढ़ाई, फिर एयरफोर्स में जाकर पाकिस्तान को कर डाला बर्बाद! जानिए कौन हैं एयर मार्शल एके भारती

नई दिल्ली: ये हैं बिहार के बेटे एयरमार्शल एके भारती, जिनसे रिपोर्टर ने जब पूछा कि पहले दिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत शिव तांडव से हुई, और दूसरे दिन की शुरुआत रामधारी सिंह दिनकर की कविता याचना नहीं अब रण होगा से हुई तो पाकिस्तान को क्या संदेश देना चाहते हैं, जिसके जवाब में एयरमार्शल एके भारती रामायण की चौपाई का जिक्र करते हैं, जिसे पहले सुनिए, फिर बताते हैं आखिर ये एके भारती हैं कौन, इनका बिहार और यूपी से क्या नाता है.

ये वही अवधेश कुमार भारती हैं, जिन्होंने यूपी में आयोजित हुए महाकुंभ का हवाई पर्यवेक्षण किया, ये वही एके भारती हैं, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर का आर्किटेक्ट कहा जा रहा है, यानि जैसे घर बनाने वाला आर्किटेक्ट होता है, ठीक वैसे ही इनकी ही निगरानी में ये तय हुआ था कि कौन से लड़ाकू विमान का इस्तेमाल होगा, कौन सी मिसाइल छोड़ी जाएगी, ऐसे में इनके बारे में भी जान लीजिए, फिर ये भी बताते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर का सुंदरकांड कनेक्शन क्या है.

  • बिहार के पूर्णिया जिले के झुन्नी कला गांव के रहने वाले हैं
  • पिता जीवछलाल यादव कोशी परियोजना के रिटायर्ड लेखाकार हैं
  • मां उर्मिला देवी का घर पूर्णिया जिले के श्रीनगर हाता में पड़ता है
  • सैनिक स्कूल तिलैया से पढ़े, वहां से एनडीए पुणे में गए
  • जून 1987 में भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए
  • ट्रेनिंग से लेकर लड़ाकू विमान उड़ाने तक में महारत हासिल है
  • यही वजह है कि इन्हें स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है

ये वो सम्मान है, जो हर चीज में नंबर वन रहने वाले को मिलता है. यानि शुरू से काफी तेजतर्रार रहे हैं, अब तक इनकी प्रतिभा वायुसेना देख रही थी, लेकिन आज पूरा देश इन्हें देख रहा है, सुन रहा है, और इनकी रणनीति से पाकिस्तान की हवा खराब हो रही है, खास बात ये भी है कि ऑपरेशन सिंदूर का लगता है रामचरितमानस के सुंदरकांड से कोई कनेक्शन है, वो कैसे जरा ये भी समझिए.

एयर मार्शल एके भारती से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद रामायण की चौपाई का जिक्र किया था, कहा था जैसे हनुमानजी ने रावण से कहा था जिन मोहि मारा ते मैं मारे, ठीक वैसे ही हमने सिर्फ दुश्मनों को मारा है, ये दोनों चौपाई रामचरितमानस के सुंदरकांड की है, और ये भी इत्तेफाक है कि ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया, जो हनुमानजी को खूब पसंद है, तो क्या सरकार ये कह रही जैसे हनुमानजी ने लंका दहन किया, असुरों का नाश किया, वैसे ही हमलोग भी इन कलियुगी असुरों का नाश करके ही दम लेंगे. ये जो तीनों ऑफिसर आपको दिख रहे हैं, ये सेना के वो अधिकारी हैं, जिनके एक इशारे पर युद्ध की शुरुआत और समाप्ति होती है, आर्मी के डीजीएमओ राजीव घई, एयरफोर्स के एयर मार्शल एके भारती और नेवी के वाइस एडमिरल प्रमोद की बातें न सिर्फ पूरा देश बल्कि पाकिस्तान और चीन भी सुन रहे हैं, क्योंकि चीन की मिसाइल जो पाकिस्तान छोड़ रहा था, उसे भी भारत ने इस बार ढेर किया, और बता दिया कि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम में घुसने की गलती मत करना. ऐसे अधिकारियों को सैल्युट तो बनता है.

who is air marshal a k bharti a k bharti indian airforce bihar global bharat tv

Recent News