लल्ला पठान कौन है, जिसने हिंदुस्तान में बसाया मिनी बांग्लादेश, मोदी-शाह को दी खुली चुनौती!

Abhishek Chaturvedi 04 May 2025 04:36: PM 3 Mins
लल्ला पठान कौन है, जिसने हिंदुस्तान में बसाया मिनी बांग्लादेश, मोदी-शाह को दी खुली चुनौती!
  • 3 लाख स्क्वायर मीटर जमीन कब्जाई, 7 हजार से ज्यादा झोपड़ियां बनाई, और बांग्लादेशियों को किराए पर दे डाला!
  • राजस्थान से पकड़ा गया लल्ला पठान कौन, जिसने गुजरात में बसाया मिनी बांग्लादेश, जांच में भयंकर खुलासा
  • 20 हजार में आधार कार्ड, 3750 रुपये में पार्किंग, घर से मिला इतना रुपया, नोट गिनते-गिनते थके अधिकारी!

ऊपर जो आप तस्वीर देख रहे हैं वह अहमदाबाद की चंदोला झील की है, जहां 100 से ज्यादा बुलडोज़र चल रहे हैं, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी खड़े हैं, और करीब 6,500 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है. ये ऑपरेशन इतना बड़ा था कि वहां के गृहमंत्री हर्ष संघवी खुद पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे. और अब इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पकड़ा गया है. यहां बसी करीब 4 हजार झोपड़ियां जो गिराई गई, उस अवैध निर्माण को बड़े ही प्लान तरीके से लल्ला पठान नाम के व्यक्ति ने बसाया था, ये उसी की तस्वीर है, जिसे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, इसके ठिकाने पर जब पुलिस ने छापा मारा तो इतने पैसे और सोने मिले की अधिकारी भी दंग रह गए, और उसके बाद जो कमाई का राज खुला, वो आपको भी दंग कर देगा, पहले सुनिए इसने किया क्या-क्या था, उसके बाद बताते हैं इसके ठिकाने से मिला क्या-क्या.

ये तस्वीरें हैं अहमदाबाद के चंदोला झील की, जो कभी काफी बड़ी हुआ करती थी, लेकिन लल्ला पठान ने बरसों पहले यहां 3 लाख स्क्वॉयर मीटर जमीन कब्जाई, इन पर 7 हजार से ज्यादा झोपड़ियां बनाईं, उसमें कई पक्के मकान भी बनाए, जिसमें खास तौर पर बांग्लादेशियों को बसाया जाता था. उन्हें किराये पर मकान दिया जाता था.

  • 20 हजार रुपये लेकर वो बांग्लादेशियों के फर्जी रेंट एग्रीमेंट बनवाता, उसी की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाता.
  • हर किराएदार से 20 रुपये पानी के और 125 रुपये पार्किंग के रोजाना लेता, बांग्लादेशियों से उसने करोड़ों रुपये कमाए
  • अहमदाबाद शहर के अलावा, नूर अहमद सोसायटी, चौकीदार बाबा की दरगाह और शाहआलम में घर खरीदे हैं, 7 बैंकों में खाते हैं

मूल रूप से यूपी के कासगंज का रहने वाला है, जो राजस्थान से यूपी भागने की फिराक में था, लेकिन बांसवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया, और जब उसके ठिकाने पर पुलिस पहुंची, तो 9 लाख कैश, 250 ग्राम सोना और पैसे गिनने की मशीन तक मिली. लेकिन ये कहानी इतनी नहीं है, कहा जाता है एक NGO ने इस क्षेत्र में सियासत नगर नाम से बस्ती स्थापित की...2010 से 2024 के बीच अवैध कब्जों में तेजी आई...झील की जमीन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए, जिसमें अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या भी काफी थी...

चंदोला लेक इलाके अवैध कब्जों के साथ-साथ जाली दस्तावेजों के नेटवर्क का केंद्र बन चुका था....हालांकि अब पूरा इलाका खाली हो चुका है, अवैध रूप से बसा शहर पूरा बुलडोज़र कार्रवाई के बाद इलाका अवैध घुसपैठियों से मुक्त हो चुका है... साल 2019 में जब CAA के लिए विरोध प्रदर्शन हो रहा था. तब ये इलाका मिनी पाकिस्तानी की तरह सक्रिय था. उसके बाद से ही इस इलाके पर खास नजर रखी जा रही थी, और जब धीरे-धीरे जांच शुरू हुई तो एक के बाद एक कई ऐसे खुलासे हुए, जिसने सबको हैरान कर दिया, एक व्यक्ति जिसका नाम लल्ला पठान है, उसने इतनी भारी संख्या में अवैध जमीनें कैसे कब्जाई, गुजरात में लंबे वक्त से बीजेपी की सरकार है, फिर वो कौन लोग हैं, जिन्होंने सरकार और सिस्टम दोनों के आंख में न सिर्फ धूल झोंकी, बल्कि गुजरात जैसे शहर में एक मिनी पाकिस्तान बसा दिया.

ऐसा मिनी पाकिस्तान हिंदुस्तान के किन-किन शहरों में है, इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये सवाल भी उठने लगे हैं, अगर आपके आसपास भी कोई ऐसा मुहल्ला बसा है, जहां देशविरोधी गतिविधियां होती हैं, और उनके घुसपैठिए होने का शक है तो इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें, ताकि देश के अंदर छिपे दुश्मनों को भी जल्द से जल्द निकाला जाए, और इस एक्शन पर अपनी राय जरूर दें. क्या ऐसा ही एक्शन बंगाल में होने की जरूरत है.

Lalla Pathan Lalla Bihari Ahmedabad Crime Branch Sessions Court

Recent News