जिसके नाम से सलमान खान के होश उड़े हुए हैं, सलीम खान भावुक हैं, पूरा बॉलीवुड टेंशन में है, वो लॉरेंस बिश्नोई किसी से डरता भी होगा, शायद आप ये सुनकर हैरान हों, पर पूरी रिपोर्ट विस्तार से सुनेंगे तो आपको भी ये यकीन हो जाएगा, वो लेडी सिंघम कौन है, जो लॉरेंस के करवट बदलने या उपवास रखने पर नजर रखती हैं, उनका नाम है श्वेता श्रीमाली, गुजरात पुलिस में डीआईजी के पद पर पोस्टेड हैं, इनके जिम्मे ही साबरमती जेल की सुरक्षा है. जिनकी निगरानी में लॉरेंस जैसे कई बड़े कैदी हैं. दैनिक भास्कर के हवाले से न्यूज 24 लिखता है...
10 कमरों में अकेले रहता है लॉरेंस
लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल के पुरानी जेल वाले हिस्से में है. यह हाई सिक्योरिटी जोन है. जहां 10 कमरे हैं. खास बात यह है कि इसमें सिर्फ लॉरेंस ही रहता है. इसमें किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी है. यहां लगातार पेट्रोलिंग होती रहती है. लॉरेंस के कमरे में ही उसे खाना-पानी, बिस्तर दिया जाता है. वकील भी इसमें अंदर नहीं आ सकता. उसकी पेशी भी अक्सर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करवाई जाती है. लॉरेंस अब तक इस जेल से बाहर नहीं निकला है. वह जेल में गीता भी पढ़ता है.
वो कब सोता है, कब जागता है, इन सबकी निगरानी सीसीटीवी के जरिए जेल के बड़े ऑफिसर करते हैं, हैरानी की बात ये है कि इसी साबरमती जेल में साल 2012 में कैदियों ने सुरंग खोद डाली थी, लेकिन आज ये देश के सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार है, पर कई बार इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठे, जब यूपी के माफिया अतीक अहमद की पार्टी वाली तस्वीर सामने आई, लॉरेंस के पाकिस्तान में कॉल करने का वीडियो सामने आया, हर बार वहां के जेलर ने इसे नकारा, और लॉरेंस के वीडियो पर तो श्वेता श्रीमाली ये तक कहती हैं कि लॉरेंस के पास कोई मोबाइल फोन है ही नहीं, जो किसी से कॉन्टैक्ट कर सके. अगर मुंबई पुलिस को लॉरेंस से पूछताछ करनी है, तो उन्हें रिक्वेस्ट देनी होगी, यहीं आकर पूछताछ करनी होगी, फिलहाल ऐसा कोई निवेदन नहीं आया.
मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बाबा सिद्दीकी के केस में पूछताछ के लिए वो दोबारा से गृह मंत्रालय से अनुमति मांगने की तैयारी में हैं. पुलिस को लॉरेंस की कस्टडी मिलने में गृह मंत्रालय का CRPC की धारा 268 के तहत जारी वह आदेश आड़े आ रहा है, जिसमें लॉरेंस को गुजरात की साबरमती जेल से ट्रांसफर करने की अनुमति नहीं है. आईपीएस श्वेता श्रीमाली भी यही बात दोहरा रही हैं कि पूछताछ करनी है तो आदेश की कॉपी लेकर आइए.
कौन हैं IPS श्वेता श्रीमाली
दोनों राजस्थान के ही रहने वाले हैं, लेकिन गुजरात में इनके नाम का झंडा बुलंद है, पत्नी खतरनाक कैदियों के लिए काल बनी हुई हैं, तो वहीं पति देश के दुश्मनों के हर मिशन को नाकाम करने में लगे हैं. ऐसे सिंघम कपल को एक सैल्युट तो बनता है.