नया शिक्षा मंत्री कौन? प्रधान के इस्तीफे पर संजय राउत का बड़ा दावा, इन्हें मिला प्रभार...

Amanat Ansari 25 Jul 2026 08:36: PM 1 Mins
नया शिक्षा मंत्री कौन? प्रधान के इस्तीफे पर संजय राउत का बड़ा दावा, इन्हें मिला प्रभार...

नई दिल्ली/मुंबई: राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रधानमंत्री मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभारी बनाया है.

इससे पले शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नया शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है. राउत ने कहा था, ''धर्मेंद्र प्रधान के जाने के बाद सवाल है कि नया शिक्षा मंत्री कौन होगा? मेरा मानना है कि देवेंद्र फडणवीस को नया शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है. क्योंकि वह पढ़े-लिखे हैं, वकील हैं और बहुत सारे विषय जानते हैं.''

यह पहली बार नहीं है जब संजय राउत फडणवीस को केंद्र में भेजने का दावा कर रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने कई बार कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान फडणवीस को दिल्ली बुलाया जा सकता है. इस दावे पर फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का भी बयान आया है.

पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में पूजा के बाद अमृता ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति महाराष्ट्र में ही रहें. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री की चर्चा जोरों पर है. अभी तक केंद्र सरकार की ओर से किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Minister Dharmendra Education Minister President Devendra Fadnavis Pralhad Joshi

Recent News