Tirupati Prasad controversy: तिरुपति प्रसादम (Tirupati Prasad) विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं (Hindu) की आस्था के साथ विश्वासघात है... यह सनातन धर्म को खत्म करने और भ्रष्ट करने की साजिश है... यह सदियों से होता आ रहा है लेकिन यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है और इसमें कुछ भारतीय राजनीतिक दल भी शामिल हैं...
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंका खड़गे ने कहा कि सनातन एक गंदा शब्द है... डीएमके (DMK) नेता कह रहे हैं कि सनातन को खत्म कर देना चाहिए... इस साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए... विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करना चाहती हैं और सनातन के मजबूत होने पर वे ऐसा नहीं कर सकतीं. इसलिए वे पहले सनातन पर हमला कर रही हैं...
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि सदियों पहले मुगलों ने जो किया, वही फिर से किया जा रहा है... अब समय आ गया है कि मंदिरों और ट्रस्टों का प्रशासन सनातन को सौंप दिया जाए... मैं पीएम मोदी से मांग करता हूं कि एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाए और सच्चाई सामने आए...
उधर पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मदद मांगी है और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर हिंदुओं के आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया है. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख रड्डी ने आरोप लगाया है कि सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने चंद्रबाबू नायडू पर तिरुपति लड्डू को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है.
इसी बीच आंध्र प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री पवन कल्याण (Deputy CM Pawan Kalyan) ने तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) के प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी मिलने की खबर के बाद बहुत बड़ी घोषणा की है. साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वह 11 दिनों का उपवास करेंगे. पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने इस प्रसाद में मिलावट की बात को लेकर खुद पर भी जिम्मेदारी ली है और कहा है कि उन्हें इस बात का पहले पता क्यों नहीं चला, इसका उन्हें गहरा अफसोस है.