यूपी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है, लेकिन लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिरकार चुनाव आयोग ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की घोषणा क्यों नहीं की गई. इसी बीच दावा किया गया है कि पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2022 आम चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, उस समय अवधेश प्रशाद चुनाव जीत गए थे, लेकिन मामला अभी कोर्ट में लंबित है.