बिहार में मतगणना के बीच क्यों बढ़ाई गई CM आवास की सुरक्षा? गोरखा बटालियन तैनात

Amanat Ansari 14 Nov 2025 09:00: AM 1 Mins
बिहार में मतगणना के बीच क्यों बढ़ाई गई CM आवास की सुरक्षा? गोरखा बटालियन तैनात

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है. राज्य की 243 सीटों के परिणाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. जैसे-जैसे रुझान उभर रहे हैं, वातावरण में तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास की सुरक्षा को अभेद्य बना दिया गया है.

सूत्रों के अनुसार, BMP-1 की गोरखा बटालियन के सैकड़ों जवान सीएम हाउस के चारों ओर तैनात किए गए हैं. यह फैसला मतगणना शुरू होने के तुरंत बाद लिया गया. प्रशासन का मानना है कि परिणाम आने पर कार्यकर्ताओं की भीड़, उत्साह या विरोध प्रदर्शन जैसी स्थिति बन सकती है.

इसे नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा घेरा कई गुना बढ़ा दिया गया है.आवास के हर प्रवेश द्वार पर चौकसी दोगुनी कर दी गई है. आसपास के इलाके में लगातार गश्त हो रही है. ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है.

कोई भी अनधिकृत व्यक्ति या वाहन परिसर के निकट नहीं फटक सकता.राज्य भर में 46 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हुई. पहले चरण में डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) गिने जा रहे हैं.

इसके आधे घंटे बाद ईवीएम के मत खुलने शुरू होंगे. चुनाव आयोग ने दोपहर तक अधिकांश सीटों पर स्पष्ट तस्वीर आने का अनुमान जताया है. आयोग ने सभी केंद्रों पर शांति, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं. किसी भी तरह की गड़बड़ी या दबाव की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई का आदेश है.

Bihar elections assembly elections result election result Bihar result

Recent News