शन्नो ने दिलशाद को छत से फेंका, मां बोली तीन बार भागी थी, हमने छत से फेंकते हुए देखा

Rahul Jadaun 13 Apr 2025 11:03: AM 1 Mins
शन्नो ने दिलशाद को छत से फेंका, मां बोली तीन बार भागी थी, हमने छत से फेंकते हुए देखा

सुल्तानपुर: कांशीराम कॉलोनी में अचानक चीख पुकार मच गई, लोगों ने देखा तो पता चला पड़ोसी दिलशाद छत से गिर गया है. आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद आकर पुलिस पूछताछ करती है तो चौंकाने वाले खुलासे होते हैं.

भाभी ने भाई को छत से फेंका

दरअसल, दिलशाद सुल्तानपुरी की कांशीराम कॉलोनी में अपनी पत्नी शन्नो और बच्चों के साथ रहता था. उसकी मां भी इसी कॉलोनी में रहती है, पुलिस जब परिजनों से पूछताछ करने पहुंची तो बहन शनाया बानो ने बताया कि भाई ने भाभी से खाना मांगा था, इसने खाना नहीं दिया इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट होने लग गई, इसी मारपीट के बीच शन्नो ने दिलशाद को धक्का देकर छत से नीचे फैंक दिया. भाभी कभी भाई को चाहती ही नहीं थीं, इसीलिए जानबूझ कर उन्होंने भाई को धक्का दिया है.

तीन बार भाग चुकी है शन्नो

मृतक दिलशाद की मां ने भी बहू पुर कई आरोप लगाए हैं, मां का कहना है कि उसकी बहू तीन साल से फोन पर किसी से बात करती है, और इसी बात से आए दिन घर मे झगड़ा होता था, उस दिन भी झगड़ा की मुख्य वजह फोन ही था, इसके साथ ही मां का ये भी कहना है कि उसकी बहू पहले 3 बार किसी के साथ भाग चुकी है, उसके बावजूद बेटे ने उसे रख लिया. पहले भी ये हमारे बेटे को मार चुकी है, कई बार लड़के के इलाज भी हुआ है, बहू की वजह से ही हमारा बेटा चला गया.

पत्नी बोली खुद गिरा

तो वहीं इस पूरे मामले पर मृतक की पत्नी शन्नो का कहना है कि उसने दिलशाद को धक्का नहीं दिया, झगड़े में वो खुद नीचे गिरा है, पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि दिलशाद हर रोज शराब पीकर आता था, घर में मारपीट और झगड़ा करता था. मौत वाले दिन भी उसने घर में आकर शराब पी थी, खाना बना हुआ था, फिर खाना खाया. इसके बाद झगड़ा करने लगा, इसी दौरान वो छत से नीचे गिर गया. धक्का देकर गिराने के आरोप झूठे हैं.

पुलिस क्या बोली?

इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी शन्नो को हिरासत में ले लिया है, साथ ही पुलिस का  कहना है कि पृथमदृष्टया देखने पर लगता है कि दोनों में झगड़ा होने के दौरान धक्कामुक्की में पति नीचे गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गई.  

sultanpur news wife killed husband in sultanpur sultanpur police crime news crime in sultanpur

Recent News