झारखंड में विधानसभा चुनाव  से पहले सियासी हलचल तेज, क्या BJP ज्वाइन करेंगे चंपई सोरेन

Global Bharat 18 Aug 2024 06:01: PM 2 Mins
झारखंड में विधानसभा चुनाव  से पहले सियासी हलचल तेज, क्या BJP ज्वाइन करेंगे चंपई सोरेन

जल्द ही झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे हैं, जिसके बाद बीजेपी ज्वाइन करने पर अटकलें तेज हो गई है. इन अटकलों के बीच चंपई सोरेन का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मैं अपने निजी काम से दिल्ली आया हूं.

भाजपा (BJP) में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Former Chief Minister of Jharkhand Champai Soren) का बयान आया है. आज दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) ने एयरपोर्ट पर कहा कि मैं नीजि काम से यहां आया हूं ना कि बीजेपी (Champai Soren) में शामिल होने. उन्होंने कहा कि अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं. बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर चंपई सोरेन ने कहा कि आप लोग जैसे सवाल कर रहे हैं, उसपर हम क्या बोल सकते हैं. मैंने पहले ही बोल दिया है कि यह हमारा नीजि दौरा है और हम अभी जहां हैं वहीं रहेंगे.

क्या कोलकाता में बीजेपी नेता सुवेंदु से हुई मुलाकात?

कोलकाता में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी (BJP leader Suvendu Adhikari) से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि वहां हमारी किसी से भी मुलाकात नहीं हुई है. मैं अभी नीजि काम से दिल्ली आया हूं और आगे क्या होगा बाद में बताया जाएगा. इतना जवाब देने के बाद चंपई सोरेन सीधे झारखंड भवन के लिए रवाना हो गए. यहां उनके नाम से तीन कमरे बुक किए गए हैं. बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन के साथ उनके स्टाफ के कुछ लोग भी आए हैं.

JMM प्रवक्ता मनोज पांडे ने चर्चा को बताया अफवाह

उधर JMM प्रवक्ता मनोज पांडे (JMM spokesperson Manoj Pandey) ने बताया कि चंपई सोरेन का बीजेपी में शामिल होना अफवाह (Rumor of Champai Soren joining BJP) है, वह कहीं नहीं जा रहे हैं. उन्होंने चंपई सोरेन को क्रांतिकारी शख्स बताया है. वहीं झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश महतो (Congress President Kailash Mahato) ने बताया कि चंपई सोरेन ईमानदार व्यक्ति हैं. जब संकट की घड़ी थी, तब उनको पार्टी की जिम्मेदारी दी गई थी. वह गुरुजी  यानी शिबू सोरेन के प्रति ईमानदार रहे हैं.

केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद संजय सेठ ने ये कहा...

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री और रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ (Union Minister of State and Ranchi BJP MP Sanjay Seth) ने कहा कि मुझे नहीं पता कि चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हो रहे हैं कि नहीं. लेकिन इतना जरूर है कि वह एक अच्छे राजनेता हैं. उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन को जिस प्रकास से गद्दी से उतारा गया था, वह ठीक नहीं था. वे अपने पद और कार्य बेहतर तरीके से कर रहे थे.

वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि चंपई सोरेन दिल्ली आने से पहले कोलकाता गए थे. जहां उन्होंने एक होटल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी. जिसके बाद वह आज सुबह दिल्ली आए हैं. ऐसी अटकलें है कि वह यहां भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं. बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल से आने के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही चंपई सोरेन के नाराज होने की चर्चा हो रही थी.

Recent News