100 पुरुषों से शारीरिक संबंध, 1500 को हनीट्रैप में फंसाया, पति रिकॉर्ड करता वीडियो, फिर शुरू होता था खेल!  

Amanat Ansari 21 Jan 2026 04:38: PM 1 Mins
100 पुरुषों से शारीरिक संबंध, 1500 को हनीट्रैप में फंसाया, पति रिकॉर्ड करता वीडियो, फिर शुरू होता था खेल!  

नई दिल्ली: तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी ने सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग का धंधा चला रखा था. पुलिस ने आरेपल्ली क्षेत्र के इस दंपती को गिरफ्तार किया है. जांच से पता चला कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में सैकड़ों पुरुषों को अपने जाल में फंसाया.

महिला इंस्टाग्राम पर "Lallydimplequeen" और यूट्यूब पर "Karimnagar pilla 143" जैसे नामों से एक्टिव रहती थी. ग्लैमर भरी फोटोज, वीडियोज और चैटिंग के जरिए पुरुषों से दोस्ती करती, फिर उन्हें घर बुलाती. वहां पहुंचने पर पति छिपकर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेता. बाद में इन्हीं वीडियोज का इस्तेमाल कर पीड़ितों को धमकाया जाता और लाखों रुपे ऐंठे जाते.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने करीब 100 पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाए, ताकि मजबूत ब्लैकमेल सामग्री तैयार हो सके. कुल मिलाकर 1200 से 1500 तक पुरुषों को संपर्क किया गया, हालांकि सभी से पैसे नहीं वसूले गए. इस अवैध कमाई से दंपति ने शानदार जिंदगी बिताई. उन्होंने 65 लाख रुपए का प्लॉट खरीदा, 10 लाख की लग्जरी कार ली, घर में महंगे फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा किए. कर्ज चुकाने और ऐशो-आराम की चाह में उन्होंने नैतिकता की हर सीमा लांघ दी.

मामला तब उजागर हुआ जब एक स्थानीय ट्रक व्यवसायी ने हिम्मत दिखाई. दंपति ने उससे पहले ही 13 लाख रुपए वसूल लिए थे, लेकिन लालच में फिर 5 लाख की मांग की. पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ लिया.

मोबाइल, डिवाइसेज, कुछ नकदी और चेक भी जब्त किए गए. पुलिस अब अन्य पीड़ितों की तलाश में जुटी है. शक है कि महाराष्ट्र समेत पड़ोसी राज्यों के लोग भी इसमें फंसे हो सकते हैं. यह घटना सोशल मीडिया पर अजनबियों से जुड़ने के खतरों की एक बड़ी चेतावनी है. ऑनलाइन दोस्ती बढ़ाने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

Crime News Hindi News Instagram Crime Honeytrap

Recent News