बालासोर: ओडिशा के बालासोर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए महिला सहित तीन लोगों के साथ मारपीट की गई है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी अनुसार, स्थानीय पुलिस ने बताया है कि ये घटना गुरुवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि ये महिलाएं धर्मांतरण का जश्न मनाने के लिए केक लेकर आई थी और एक व्यक्ति को जबरन हिंदू धर्म से ईसाई में धर्मांतरण कराया था. वायरल वीडियो से पता चलता है कि मारपीट के दौरान इन महिलाओं से धार्मिक नारे भी लगवाए गए.
On December 25th, in #Jajpur, #Odisha, a #Hindutva group called #DevaSena, along with other villagers, tied two women to a tree and harassed them for celebrating #Christmas, accusing them of promoting religious conversion. pic.twitter.com/XVptKPZGJH
— Hate Detector ???? (@HateDetectors) December 28, 2024
रेमुना थाने के प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 2 महिला सहित तीन लोगों को बचा गया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद दो समूहों के खिलाफ 2 मामले दर्ज किए गए हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और आगे की जांच भी की जा रही है. बालासोर के एसपी ने जानकारी दी है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दो समुदायों से कुल सात लोगों को हिरासत में लिया गया है.
बता दें कि हाल ही में बालासोर में ही ऐसा ही मामला सामने आया था. जहां चोरी के शक में चार लोगों को पीटने का मामला सामने आया था. इस दौरान 32 वर्षीय त्रिलोचन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य सतीश सिंह, तपुआ महंती और तपन प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना के बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची थी और तीन लोगों को बचाया था.