क्या जेल जाने से बचने के लिए घर पर पूजा-अर्चना करवा रहे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल?

Global Bharat 31 May 2024 06:43: PM 2 Mins
क्या जेल जाने से बचने के लिए घर पर पूजा-अर्चना करवा रहे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल?

सूत्रों से जानकारी मिली है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर पिछले कुछ दिनों से विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है, ताकि केजरीवाल को शनि दोष से मुक्ति मिल सके. इसी बीच केजरीवाल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं ''मेरी नानी कहती है कि बेटा मैं उस मंदिर में कभी नहीं जाऊंगी, जो मस्जिद तोड़कर बनाई गई हो. मेरे राम ऐसे नहीं है.

इन सब के बीच अरविंद केजरीवाल का यह अवतार हैरान करने वाला है. केजरीवाल को जानने वाले लोग कहते हैं कि सीएम केजरीवाल नास्तिक रहे हैं, ऐसे में केजरीवाल के घर पर पूजा-अर्चना की बात इस ओर इशारा करता है कि मामला गंभीर है.

यहां यह भी बता दें कि सिर्फ केजरीवाल ही नहीं बल्कि देश में और भी कई ऐसे लोग हैं, जिनका अच्छा समय चल रहा होता है तो अध्यात्म और भक्ति से दूर रहते हैं. लेकिन जैसे ही जीवन के सबसे बुरे दौर में फंसते हैं तो वह हिंदू धर्म और सनातन की जड़ों की तरफ लौटते हैं. इसके कई उदारहरण है, जैसे- विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, राहुल गांधी, प्रियांका गांधी शिखर धवन.

इनके अलावा भी कई नाम ऐसे हैं, जो कभी न कभी सनातन को लेकर अनुचित या फिर मंदिर नहीं जाने की बात कह चुके हैं. लेकिन बुरे वक्त में फंसते ही मंदिर जाते हुए इन्हें जरूर देखा गया है. इस पूरे मामले में ताजा और सबसे क्लासिक उदाहरण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही हैं.

अरविंद केजरीवाल अक्सर कहते हुए पाए गए हैं कि मंदिर की जगह अस्पताल बनाओ, स्कूल बनाओं, लेकिन आज वहीं केजरीवाल खुद को हनुमान भक्त बताने लगे हैं. केजरीवाल कुछ दिन पहले राम मंदिर बनने पर पूरे परिवार के साथ अयोध्या भी गए थे, जहां उन्होंने कहा था कि यहां आकर मन को शांति मिली है. इन सब बातों को जिक्र इसलिए हो रहा है क्योंकि जो केजरीवाल कभी नास्तिक हुआ करते थे वह आज घर में पूजा अर्चना करवा रहे हैं. 

जानकार बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल शनि दोष से घिरे हुए हैं. ऐसे में पूजा अर्चना ही उन्हें इन सबसे बाहर निकाल सकता है. यहां यह भी जानकारी दे दें कि शराब घोटाले में फंसे अरविंद केजरीवाल को 2 जून को जेल जाना पड़ सकता है.

साथ ही पिछले कई महीनों से केजरीवाल की पार्टी भी मुश्किलों में फंसी हुई है. अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं को जेल जाना पड़ गया है. इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल घर में पूजा-अर्चना करवा रहे हैं. 

Recent News