यमुना एक्सप्रेसवे के पास होटल में चल रहा था धंधा, छापा मारा तो उड़े होश. 6 युवतियों और 13 युवकों को पुलिस ने दबोचा

Rahul Jadaun 05 Jul 2026 02:58: PM 1 Mins
यमुना एक्सप्रेसवे के पास होटल में चल रहा था धंधा, छापा मारा तो उड़े होश. 6 युवतियों और 13 युवकों को पुलिस ने दबोचा

मथुरा: पुलिस की नाक के नीचे जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. किसी को कानोंकान खबर नहीं थी. फिर जब छापा मारा गया तो जो सामने आया उसे देखकर सबके होश उड़ गए. यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामी होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के रैकेट का पर्चाफाश किया है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 6 युवतियों और 13 युवकों को हिरासत में लिया है। होटल के अंदर से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गई हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के आसपास स्थित कुछ होटलों में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्थानीय पुलिस और विशेष टीम ने इस इनपुट पर काम करते हुए जाल बिछाया। पुलिस टीम ने पूरी तैयारी के साथ होटल परिसर की घेराबंदी की और अचानक छापेमारी कर दी।

कमरे खुलते ही उड़े सबके होश

होटल के कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस को कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। गिरफ्तार किए गए युवकों और युवतियों से जब पूछताछ की गई, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह रैकेट काफी समय से यहां सक्रिय था और एक्सप्रेसवे के रास्ते आने-जाने वाले लोग व स्थानीय युवा इनके निशाने पर थे।

 होटल संचालक और मैनेजर पर भी शिकंजा

पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही होटल के मालिक और मैनेजर की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि क्या वे इस अवैध धंधे में सीधे तौर पर शामिल थे या मोटी कमाई के चक्कर में कमरों को किराए पर दे रहे थे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे किसी भी अवैध काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा। इससे पहले भी मथुरा में इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद बृजक्षेत्र कहे जाने वाले इलाके में ऐसे गलत काम होना कानून की मुस्तैदी पर सवाल खड़े करता है।

#MathuraNews #YamunaExpressway #PoliceRaid #UPPolice #MathuraPolice #BreakingNews #UttarPradesh

Recent News