अभिषेक शांडिल्य
एक ही समय में भारत के लिए दो तस्वीरें थी. पहली मोदी की अमेरिका में थी, दूसरी UP में योगी की थी. चाय वाला अमेरिका में गदर काट रहा था, इधर UP में गायवाले के फैसले से हड़कंप मच गया. जिस वक्त अमेरिका में PM मोदी जोरदार भाषण से पूरी दुनिया को हिला रहे थे उसी वक्त योगी के 8 फैसलों ने इधर इंडिया में हड़कंप मचा दिया.
ठाकुर के एनकाउंटर से हिली UP की सियासत
अखिलेश यादव को मंगेश यादव की मौत के बाद पीड़ा हो रही थी? वो योगी के ठाकुर होने पर सवाल खड़ा कर रहे थे? लेकिन योगी ने ऐसा जवाब दिया दिल्ली तक हड़कंप मच गया. ये कोई आम इंसान नहीं है, बल्कि सुलतानपुर डकैती में सबसे बड़ा खिलाड़ी था..अभी तक पुलिस को चकमा दे रहा था..रात करीब चार बजे...अनुज प्रताप सिंह पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था, सुबह होने से पहले पुलिस को अपना काम करना था...या तो गिरफ्तार करना था या फिर ठोंकना था...UP STF की स्पेशली ट्रेंड टीम ने पीछा किया...
आख़िरकार अनुज प्रताप सिंह का काम तमाम हो गया. अब तक अखिलेश यादव मंगेश यादव पर परेशान थे, लेकिन जैसे ही अनुज प्रताप का हाल मंगेश वाला हुआ वैसे ही अखिलेश यादव ने ऐसा प्रश्न खड़ा किया कि योगी भी हिल गए. अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर लिखते हैं, सबसे कमज़ोर लोग एनकाउंटर को अपनी शक्ति मानते हैं. किसी का भी फ़र्ज़ी एनकाउंटर नाइंसाफ़ी है. हिंसा और रक्त से उप्र की छवि को घूमिल करना उप्र के भविष्य के विरूद्ध एक बड़ा षड्यंत्र है. आजके सत्ताधारी जानते हैं कि वो भविष्य में फिर कभी वापस नहीं चुने जाएंगे. इसीलिए वो जाते-जाते उप्र में ऐसे हालत पैदा कर देना चाहते हैं कि उप्र में कोई प्रवेश-निवेश ही न करे.
उप्र की जागरूक जनता ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है, भाजपाई उसीका बदला ले रहे हैं. जिनका ख़ुद का कोई भविष्य नहीं होता, वही भविष्य बिगाड़ते हैं. निंदनीय.' योगी आदित्यनाथ के STF की चर्चा रूकी ही थी कि तब तक UP में दूसरा कांड हो गया. उधर अमेरिका में भारत की जनता को PM मोदी जोड़ रहे थे इधर योगी ने फिर कहा बंटे थे इसलिए कटे थे, बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं...इसका क्या मतलब होगा सुनाएं उसके पहले ज़रा योगी को सुनिए.
दोनों नेता हिन्दुओं को एक करने पर ज़ोर क्यों दे रहे हैं? राहुल गांधी भाषण में भारत में भाषा को एक विवाद बताते हैं तो योगी कहते हैं बटेंगे तो कटेंगे, मोदी कहते हैं हमारी भाषा अलग हो सकती है भाव एक है. तो क्या ये मान लिया जाए, हिन्दुस्तान में योगी, और विदेशों में मोदी ने एक करने का फैसला कर लिया है. ये संयोग है या प्रयोग लेकिन मोदी-योगी एक स्टाइल में काम कर रहे हैं...जिसकी तस्वीर आपके सामने है.
दावा किया जाता है कि ये बीजेपी के लिए वो जोड़ी है जो हारी हुई बाजी को पलट सकती है. यूपी में सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोज़र तो रोक दिया है लेकिन ऑपरेशन अपराधी जारी है...सुलतानपुर केस में कुल 5 एनकाउंटर हुए जिसमें तीन घायलों को गिरफ्तार किया जबकि एक यादव और एक राजपूत की मौत हो गई. क्या अब भी अखिलेश यादव योगी के इकबाल पर सवाल उठाएंगे?