अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी पर आग बबूला हुए योगी, एफआईआर दर्ज, कहा "बेटी गांव की हो नेता की, सबका सम्मान"

Global Bharat 13 Jun 2026 03:41: PM 1 Mins
अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी पर आग बबूला हुए योगी, एफआईआर दर्ज, कहा

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों के सम्मान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी बेटी का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता.

मुख्यमंत्री ने कहा, बेटी का सम्मान होना चाहिए. पिछले दिनों मैंने देखा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं. मामला मेरे संज्ञान में आते ही मैंने पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए. बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं है. हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी, सबकी बेटी होती है. 

हालांकि, इस दौरान मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को नसीहत भी दी. उन्होंने कहा कि दूसरों को उपदेश देने के साथ-साथ अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी भाषा की मर्यादा और संयम का पाठ पढ़ाना चाहिए. योगी ने कहा, “दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले यह भी देखना चाहिए कि उनके अपने लोग किस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते हैं. अपने लोगों को संस्कारित करें, उन्हें समझाएं, और यदि ऐसा नहीं कर सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दें. 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के विकास और उसकी पहचान को लेकर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का इतिहास गौरवशाली रहा है. यह साहित्य, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, फिर भी लंबे समय तक यह जिला अपनी वास्तविक पहचान से वंचित रहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यही पीड़ा उन्हें बार-बार आजमगढ़ खींच लाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने समाज को बांटने का काम किया, वे जनता के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार आजमगढ़ को विकास और सम्मान की नई पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है.

Akhilesh Yadav Daughter Controversy Yogi Adityanath Statement Azamgarh News Aditi Yadav Social Media Row Yogi Adityanath

Description of the author

Recent News