अंबेडकर जयंती पर बजा रहा था डीजे, कान-मुंह से निकला खून और चली गई जान

Amanat Ansari 14 Apr 2025 04:51: PM 1 Mins
अंबेडकर जयंती पर बजा रहा था डीजे, कान-मुंह से निकला खून और चली गई जान

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नासिक जिले में अंबेडकर जयंती के मौके पर एक अनहोनी हो गई. यहां एक कार्यक्रम दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, तभी एक लड़के के कान और मुंह से खून निकलने लगा. दावा किया जा रहा है कि तेज आवाज के कारण युवक की जान चली गई. यह दर्दनाक घटना नासिक के पंचवटी इलाके के महात्मा फुले नगर की बताई जा रही है. यहां रविवार रात डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. मृतक की पहचान नितिन राणाशिंगे के रूप में हुई है.

जानकारी मिली है कि डीजी की तेज आवाज के कारण वह वह बेचैन हो गया था और बार-बार अपने कानों को दबा रहा था. फिर चीखते हुए डीजे बंद करने की अपील की, लेकिन लोगों को लगा वह मजाक कर रहा है. इसलिए किसी ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया. चश्मदीदों ने बताया कि नितिन डीजे की आवाज इतना परेशान हो गया कि बेहोश हो गया. फिर लोगों ने उस पर ध्यान दिया और डीजे को बंद किया गया. लोगों ने देखा कि उसके कान और नांक से खून निकल रहा था.

लोग उसे तुरंत इलाज के लिए नासिक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके और इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. नासिक पुलिस और अस्पताल प्रशासन की शुरुआती जांच रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि नितिन की मौत डीजे की तेज आवाज के कारण हुई है. डॉक्टरों ने बताया कि अचानक हुए साउंड शॉक की वजह से उसके कान, मस्तिष्क और नसों पर गहरा प्रभाव पड़ा, जिससे खून निकलने लगा और उसकी मौत हो गई.

हालांकि पंचवटी पुलिस ने इस मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी दी है. पुलिस ने बताया है कि नितिन राणाशिंगे पिछले चार वर्षों से एक गंभीर बीमारी से ग्रसित था. बीमारी को लेकर युवक का इलाज नासिक के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था. पुलिस ने बताया है कि गंभीर बीमारी की वजह से उसकी हालत पहले से ही खराब थी. इसी बीच तेज डीजे की आवाज को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसकी जान चली गई है.

Ambedkar Jayanti Maharashtra Nashik DJ DJ became death cause

Recent News