'सोना बेच-लोहा खरीद' बोलते हुए बंदूक लहराया, वायरल रील भारी पड़ी! मुजफ्फरपुर का युवक पटना से गिरफ्तार

Amanat Ansari 04 Jul 2026 10:11: AM 1 Mins
'सोना बेच-लोहा खरीद' बोलते हुए बंदूक लहराया, वायरल रील भारी पड़ी! मुजफ्फरपुर का युवक पटना से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब युवाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रही है. मुजफ्फरपुर के एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक लेकर 'सोना बेच, लोहा खरीद' डायलॉग के साथ रील बनाई, जो वायरल हो गई. अब पुलिस ने उसे पटना से गिरफ्तार कर लिया है.

क्या था पूरा मामला?

विवेक सिंह राजपूत नाम के इस युवक ने गार्ड की नौकरी के दौरान लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर रील शूट की. वीडियो में वह आक्रामक अंदाज में डायलॉग बोलता नजर आ रहा था, जिससे लोगों में दहशत फैल सकती थी. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद सकरा थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया.

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. विशेष टीम की छानबीन के बाद विवेक सिंह राजपूत को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से बंदूक और मोबाइल भी बरामद किया गया. पूछताछ में विवेक ने बताया कि वह समस्तीपुर में एक लाइसेंसी हथियारधारी व्यक्ति के यहां गार्ड की ड्यूटी करता है. उसी दौरान उसने रील बनाई.

बाद में उसने एक और वीडियो जारी कर दावा किया कि यह सिर्फ कॉमेडी कंटेंट था, लेकिन पुलिस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया.
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि हथियार का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना गलत संदेश देता है और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Viral Reel Arrest Gun Reel Video Bihar Police Weapon Display Video

Recent News