वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Amanat Ansari 26 Nov 2025 03:03: PM 1 Mins
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: कोटा के महावीर नगर इलाके में पुलिस ने एक शातिर यूट्यूबर को पकड़ा है, जो महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठ रहा था. आरोपी का नाम रवि सामरिया है. वह खुद को “कोटा का बड़ा यूट्यूबर” बताता था और डॉक्टरों-हॉस्पिटलों से प्रमोशन के नाम पर मोटी रकम वसूलता था. इस बार उसने एक महिला डॉक्टर को टारगेट किया.

पहले तो मीठी-मीठी बातें करके हॉस्पिटल का वीडियो बनाने के बहाने पैसे लिए, फिर जब डॉक्टर ने और पैसे देने से मना कर दिया तो रवि ने रंग बदल लिया. उसने धमकी दी, अगर पैसे नहीं दिए तो नेगेटिव वीडियो डालकर तुम्हारी पूरी प्रैक्टिस बर्बाद कर दूंगा.” डर के मारे महिला डॉक्टर ने कुछ और पैसे दिए, लेकिन जब हद पार हो गई तो उन्होंने कोटा पुलिस से शिकायत कर दी.

SP तेजस्विनी गौतम ने तुरंत एक्शन लिया. साइबर और महावीर नगर थाना पुलिस की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए रवि को दबोच लिया. पूछताछ में पता चला कि यह उसकी पहली शिकायत नहीं है. कोटा के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ पहले भी ठगी, धमकी और ब्लैकमेलिंग के कई केस दर्ज हैं.

पुलिस ने उसका मोबाइल, लैपटॉप और बैंक डिटेल्स जब्त कर लिए हैं. अब यह देखना है कि उसने कितने और डॉक्टरों-बिजनेसमैन को इसी तरह लूटा है. महिला डॉक्टर ने राहत की सांस ली है और पुलिस का शुक्रिया अदा किया है. कोटा पुलिस ने बाकी डॉक्टरों से भी अपील की है कि अगर कोई यूट्यूबर या सोशल मीडिया वाला इस तरह धमकी दे तो तुरंत शिकायत करें.

YouTuber arrest Youtuber Ravi Samariya Female doctor

Recent News