बिहार के बेगूसराय में जघन्य अपराध, रेप के बाद 13 साल की बच्ची की ले ली जान, नदी में उतराता मिला शव

Amanat Ansari 03 Oct 2025 04:24: PM 1 Mins
बिहार के बेगूसराय में जघन्य अपराध, रेप के बाद 13 साल की बच्ची की ले ली जान, नदी में उतराता मिला शव

पटना: बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक 13 वर्षीय किशोरी का शव नदी में उतराता हुआ मिला. लाश को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि दरिंदों ने रेप के बाद उसकी हत्या कर दी और लाश को नदी में फेंक दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने जब किशोरी के शव को देखा, तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था. शव मिलने की खबर देखते ही देखते आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. और मौके पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए.

इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. इत्तला मिलते ही तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराने की मांग की. पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Bihar News Bihar Crime Begusarai Rape Begusarai Crime

Recent News