बिहार एसटीएफ ने AK-47 रायफल के साथ 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Global Bharat 08 May 2024 09:22: PM 1 Mins
बिहार एसटीएफ ने AK-47 रायफल के साथ 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है और AK-47 रायफल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि सभी बदमाशों से पूछताछ की जा रही है. यह खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बताई गई है. सभी आरोपी हथियारों की तस्करी करने वाले थे.

वहीं इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने कहा कि पकड़े गए बदमाश हथियार तस्करी में लिप्त थे. मुजफ्फरपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

दरअसल, बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ बदमाश खड़े हैं, जिसके पास हथियार भी हैं, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से अवैध हथियार, बट, लैंस, 5 कारतूस और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और AK-47 एसॉल्ट राइफल भी पकड़ी है. आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के विकास कुमार, फकूली थाना क्षेत्र के देव मनी राय, और वैशाली जिले के अंजानपीर निवासी सत्यम कुमार के रूप में की गई है.

Recent News