Meerut Crime News: यूपी के मेरठ से एक रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है, एक अधेड़ महिला पहले तो अपने 16 साल के भांजे के इश्क में पागल हो जाती है, उसके साथ अवैध संबंध बनाती है! और जब लड़के के परिवार को इसका शक होता है तो वो उसके घर ही पहुंच जाती है और हंगामा मचाते हुए कह देता है कि ये मेरा भांजा नहीं है, मेरा पति है, जब हंगामा बढ़ता है तो पुलिस पहुंचती है, और जो कार्रवाई पुलिस करती है उसमें महिला ही उल्टी फंसती नजर आ रही है.
मामी के घर काम सीखने गया था लड़का
मेरठ के दौराला कस्बे में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर का मामा दिल्ली में रहता था, तीन साल पहले मामा की मौत हो चुकी है. किशोर के परिजन उसे दिल्ली भेजते हैं एसी-फ्रिज की मरम्मत सीखने के लिए, ताकि वो भविष्य में कुछ काम कर सके, कमा कर खा सके. जब भांजा अपनी मामी के पास रहने के लिए पहुंचा तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, और रिश्तों की गरिमा का कत्ल कर दिया जाता है, महिला इस लड़के को अपना जीवनसाथी मानने लग जाती है. लेकिन बीच में कुछ हफ्ते पहले किशोर मेरठ में अपने घर लौटता है, जहां परिवार के लोग देखते हैं कि ये कुछ ज्यादा ही बदला हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद परिजन दोबारा दिल्ली भेजने से मना कर देते हैं.
भांजे के घर पहुंची मामी कर दिया हंगामा
लेकिन प्यार में अंधी हो चुकी इस महिला को अपने प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं हुई, और जैसे ही उसे पता चला कि अब लड़का उसके पास वापस नहीं लौटेगा तो वो सीधे मेरठ उसके घर पर जा धमकी. परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो महिला ने खुद ही पुलिस को भी बुला लिया, और आरोप लगाने लगी कि ये भांजा नहीं मेरा पति है. अब मैं इसी के साथ ही रहूंगी. ये बात सुनते ही पुलिस भी हैरान रह गई. जब पुलिस ने पूरा मामला पता किया तो भांजे के प्यार में दिवानी इस महिला के खिलाफ ही कार्रवाई हो गई.
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि किशोर की उम्र लगभग 16 साल बताई जा रही है, भारतीय कानून के मुताबिक वो नाबालिग है, ऐसे में वो शादी या शारीरिक संबंध बनाने के लिए कानूनन पात्र नहीं है. अभी आयु के बारे में पूरी जानकारी निकाल कर ये भी देखा जाएगा कि ये मामला पॉक्सो (POCSO) एक्ट में आता है या नहीं, जिसके बाद महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है.