आगरा में 38 साल की शिक्षिका और 16 साल के छात्र की नजदीकियां बढ़ीं, दोनों घर छोड़कर भागे; पुलिस ने बरामद किया

Amanat Ansari 21 Aug 2026 05:36 PM 1 Mins
आगरा में 38 साल की शिक्षिका और 16 साल के छात्र की नजदीकियां बढ़ीं, दोनों घर छोड़कर भागे; पुलिस ने बरामद किया

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 38 वर्षीय विवाहित ट्यूशन शिक्षिका और उनके 16 वर्षीय छात्र की बढ़ती नजदीकियों से दोनों परिवार परेशान हो गए थे. एक दिन दोनों घर से फरार हो गए. पुलिस ने जांच के बाद दोनों को अलग-अलग जगहों से बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया.

ताजगंज थाना क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा का 16 वर्षीय छात्र धांधूपुरा इलाके में 38 साल की शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ने जाता था. शिक्षिका शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. ट्यूशन के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं. वे फोन पर घंटों बातें करने लगे थे. मोबाइल रिकॉर्डिंग से परिवारों को इसकी जानकारी हुई.

4 अगस्त को छात्र स्कूल प्रोजेक्ट के नाम पर घर से निकला और वापस नहीं लौटा. उसी दौरान शिक्षिका भी घर से गायब हो गईं. दोनों के एक साथ लापता होने से हड़कंप मच गया. परिवारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच शुरू की. छात्र को नोएडा से और शिक्षिका को मथुरा से बरामद किया गया.

दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. परिवारों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया. पुलिस के अनुसार, छात्र पढ़ाई को लेकर घर में डांट पड़ने से परेशान रहता था. दोनों की उम्र में करीब 22 साल का अंतर है.

Agra News UP Police Student teacher love

Recent News