इतने हजार में बेच दिया पाकिस्तान के हाथ ईमान, गद्दार नोमान का लालच देश के लिए बना खतरा, ISI के जासूसों पर RAW की स्ट्राईक!

Abhishek Chaturvedi 16 May 2025 05:22: PM 3 Mins
इतने हजार में बेच दिया पाकिस्तान के हाथ ईमान, गद्दार नोमान का लालच देश के लिए बना खतरा, ISI के जासूसों पर RAW की स्ट्राईक!
  • नाम- नौमान इलाही
  • पता- कैराना, उत्तर प्रदेश
  • पेशा- गार्ड की नौकरी
  • काम- दुश्मनों का साथ देना

नई दिल्ली: एक ऐसा जासूस, जिसने दो राज्यों की पुलिस को चकमा दिया, RAW और आईबी तक के अधिकारियों को भनक नहीं लगने देना चाहता था, खुद की पहचान छिपाने के लिए फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता था, वो पुलिस की गिरफ्त में आया कैसे, ये किस्सा बेहद दिलचस्प है, इसमें पहला राज्य है योगी का उत्तर प्रदेश, जहां के कैराना जैसे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में वो पला-बढ़ा और दूसरा राज्य है हरियाणा का पानीपत, जहां की फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर एक खुफिया एजेंट की तरह वो अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चली, हरियाणा पुलिस की CIA ने उसे पहले पकड़ा, मोबाइल चेक किए तो कई पाकिस्तानियों के संपर्क सामने आए, उसके बाद बड़े अधिकारियों ने पूछताछ की और फिर दो लोगों का नाम सामने आया, जिसमें

  • पहला है इकबाल काना- जो 1995 में देश छोड़कर पाकिस्तान भागा, और ISI एजेंट बन गया

नोमान इसी को मैसेज भेजता था, चाहे वो सेना से जुड़ी गतिविधियां हों, या फिर हिंदुस्तान की कोई सीक्रेट जानकारी जो भी इसके हाथ लगती, उसे सीधा इकबाल काना तक पहुंचाता, और इकबाल वहां से अपने ऊपर बैठे आकाओं तक इसे भेजता.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से छिनने वाले हैं परमाणु हथियार, सरगोधा एयरबेस पर मिसाइल अटैक की चौंकाने वाली रिपोर्ट!

  • दूसरा है जनसेवा केन्द्र संचालक- जिसके पास पानीपत पुलिस 14 मई की सुबह 6 बजे आरोपी नोमान को लेकर पहुंची और कहा जितने भी मनी ट्रांसफर के रिकॉर्ड हैं, सब लेकर पानीपत आ जाओ.

पुलिस ये देखना चाहती है कि जनसेवा केन्द्र संचालक कहीं पाकिस्तान में बैठे लोगों से पैसे मंगवाने का जरिया तो नहीं बना हुआ है. पानीपत के कार्यकारी SSP और तेजतर्रार IPS गंगाराम पूनिया एक-एक तार जोड़ने में लगे हैं, जिसके बाद नोमान के परिवार को लेकर तीन बड़े खुलासे हुए हैं.

  • पहला खुलासा- 24 साल का नोमान कैराना के बेगमपुरा का रहने वाला है, वो पानीपत में अपनी बहन जीनत के यहां रहता था.
  • दूसरा खुलासा- पानीपत के सेक्टर 29 की फैक्ट्री में उसने नौकरी की, जहां यूपी के रजनीश तिवारी से संपर्क हुआ, जो सिक्योरिटी एजेंसी चलाता था, उसी के जरिए पानीपत की एक कंबल फैक्ट्री में इसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली.
  • तीसरा खुलासा- इसके पिता अहसान इलाही और मां कौशल बानों की करीब 5 साल पहले मौत हो चुकी है. करीब 4 महीने से पानीपत में रह रहा था.

फिलहाल पुलिस की टीम ये पता लगाने में जुटी है कि ये देश के दुश्मनों के संपर्क में आया कैसे, इससे पहले अक्टूबर 2024 में कैराना के शाहिद का पाकिस्तान कनेक्शन खुला था. जिसे लेकर अमर उजाला ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था

  • कैराना का शाहिद पाकिस्तान में ISI एजेंट बन चुका है, दुबई, मोरक्को और अफगानिस्तान में जाकर वो जासूस तैयार कर रहा है
  • दिलशाद मिर्जा, हमीदा, शाहिद और कलीम नाम के कैराना के लड़के भी पाकिस्तान में जाकर छिपे बैठे हैं, जिन्हें लाना मुश्किल है

दूसरे राज्य में सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए पुलिस को तमाम परमिशन लेनी पड़ती है, ऐसे में दूसरे देश वो भी पाकिस्तान जैसे मुल्क में छिपे दुश्मनों को लाना असंभव सा है, शायद यही वजह है कि देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद कई लोग विदेश भाग जाते हैं, और बीते साल यूपी के संभल में जो घटना हुई, उसका भी आरोपी शारिक साठा दुबई में छिपा बैठा है, लेकिन उसे अब तक लाया नहीं जा सका है. पर कहते हैं सुरक्षा एजेंसियां चाहें तो कुछ भी कर सकती हैं, जैसे लॉरेंस बिश्नोई के तमाम गुर्गे और अमेरिका से अभी सबसे बड़े गुनाहगार को लाया गया, वैसे ही पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मनों का तगड़ा इलाज होने वाला है, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को इसका एहसास करा दिया है, लेकिन इसी बीच कैराना से सामने आए इस जासूस की कहानी ने सबको चौंकाकर रख दिया है.

noman ilahi Iqbal Kana ISI espionage India-Pakistan tensions counterfeit currency

Recent News