'गुप्तांगों पर 28 टांके, काटने के निशान, सिर को दीवार पर पटका'... MP में 5 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने की हैवानियत

Amanat Ansari 27 Feb 2025 09:02: PM 1 Mins
'गुप्तांगों पर 28 टांके, काटने के निशान, सिर को दीवार पर पटका'... MP में 5 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने की हैवानियत

भोपाल: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक पांच वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पीड़िता रविवार को खून से लथपथ अवस्था में मिली थी. मासमू ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल की आईसीयू में भर्ती है. मेडिकल जांच में मासूम के चेहरे और गुप्तांगों पर गंभीर रूप से काटने और चोटों के निशान मिले हैं. कमला राजा अस्पताल के डॉक्टरों ने आपातकालीन सर्जरी की.

डॉक्टरों ने बताया कि जब पीड़िता को भर्ती किया गया थ तो उसकी हालत गंभीर थी. उसे बचाना नामुमकिन लग रहा था. हालांकि त्वरित इलाज शुरू करने के बाद उसकी स्थिति स्थिर हो गई. मेडिकल टीम को उसके गुप्तांगों पर 28 टांके लगाने पड़े और आंतरिक आघात के कारण कोलोस्टॉमी करनी पड़ी. डॉक्टरों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसके गुप्तांग बहुत क्षतिग्रस्त हो गए थे.

दावा किया जा रहा है कि मासमू के साथ 22 फरवरी को उसके 17 वर्षीय पड़ोसी ने इस वारदात को अंजाम दिया था. जो उस समय नशे में धुत था. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने लड़की को उसके घर की छत से बहला-फुसलाकर पास के एक खाली पड़े घर में ले गया. वहां, उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया, इस दौरान उसने बार-बार उसके सिर को दीवार पर पटका, जिससे वह बेहोश हो गई. फिर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया.

होश में आने के बाद पीड़िता घर पहुंची और पूरी बात माता-पिता को बताया. परिजनों ने बताया कि जब वह घर आई थी, तो खून से लथपथ थी. परिजनों ने मांग की है कि आरोपी को या तो फांसी दी जाए या चौराहे पर गोली मार दी जाए. दावा किया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी को पहले उसके छोटे भाई और अन्य बच्चों ने देखा था. वहीं जब मासूम चीखने लगी तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके साथ नाबालिग अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है. सोमवार को शिवपुरी कलेक्ट्रेट में भाजपा-कांग्रेस और स्थानीय निवासियों के एकत्र होकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपराधी को मौत की सजा देने की मांग की है. वहीं पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है.

MP News Madhya Pradesh News MP Crime Rape MP Rape

Recent News