बिहार के गंडक नदी में नाव डूबने से 6 लोग लापता, घटना स्थल पर मची चीख-पुकार

Global Bharat 24 Aug 2024 01:47: PM 1 Mins
बिहार के गंडक नदी में नाव डूबने से 6 लोग लापता, घटना स्थल पर मची चीख-पुकार

बिहार के पश्चिम चंपारण से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि पश्चिम चंपारण के बगहा से गुजर रही गंडक नदी में एक नाव पलट गई, जिससे नाव में सवार 6 लोग डूब गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति उत्तपन्न हो गई है.

देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ उमड़ परी. नाव सवार सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच गई है और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है. मौके पर तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुला लिया गया है और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी गई है.

जानकारी मिली है कि नव सवार सभी लोग दियारा क्षेत्र में किसी कार्य से जा रहे थे. इसी बीच नाव गंडक नदी की तेज धार में अनियंत्रित होकर डूबने लगी. लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही नाव डूब गई और उसमें सवार 6 लोग नदी की तेज धार में लापता हो गए.

एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय प्रशासन की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डूबे हुए लोगों के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए मौके पर चीख-पुकार मच गई है और एसडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान चला रही है.

Recent News