बिहार में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा संग की शादी, सोशल मीडिया वीडियो वायरल

Amanat Ansari 25 Sep 2026 05:34 PM 1 Mins
बिहार में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा संग की शादी, सोशल मीडिया वीडियो वायरल

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है. रामपुर गांव के 60 वर्षीय पिंकू सिंह ने 23 वर्षीय वर्षा रानी के साथ शादी रचाई. दोनों के बीच उम्र का फासला 37 साल का है. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पिंकू सिंह किसान हैं और खेतों में मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं. करीब दस साल पहले उनकी पहली पत्नी उन्हें छोड़कर चली गईं. बच्चे भी साथ नहीं रहते. इसी बीच वर्षा रानी उनके घर मदद करने आती थीं. दोनों ने एक-दूसरे को जाना-समझा और शादी का फैसला किया.

वर्षा रानी पहले से शादीशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी है. लव मैरिज करने के बाद ससुराल में आग लगने से वे बुरी तरह झुलस गई थीं. पति ने किनारा कर लिया और परिवार के समझौते से दोनों अलग हो गए. वर्षा मायके में अकेली थीं. उम्र के फासले को मिटाकर दोनों ने एक-दूसरे को अपनाया.

गांव के लोगों ने रामपुर के मंदिर में रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करवाई. गांव वाले कहते हैं कि यह उनका निजी मामला है. पिंकू सिंह ने कहा कि वे इस शादी से काफी खुश हैं और वर्षा को हमेशा खुश रखेंगे. शादी के बाद दोनों अपने घर चले गए.

Recent News