CJP नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ दिल्ली HC में याचिका, तुरंत सुनवाई को तैयार अदालत

Amanat Ansari 25 Sep 2026 04:29 PM 1 Mins
CJP नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ दिल्ली HC में याचिका, तुरंत सुनवाई को तैयार अदालत

CJP: दिल्ली हाईकोर्ट एक महिला द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास और रत्ना सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक रिट याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. महिला ने इन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उसकी AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीरें फैलाने का आरोप लगाया है.

याचिका में महिला ने कहा कि उसकी सहमति के बिना उसकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया और AI फेस-स्वैपिंग तकनीक से उसे डिजिटल रूप से बदलकर प्रधानमंत्री के साथ आपत्तिजनक तस्वीर बनाई गई. जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान इन तस्वीरों वाले बैनर दिखाए गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए.

महिला ने अदालत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, पोर्नोग्राफिक वेबसाइटों और अन्य ऑनलाइन जगहों से इन मॉर्फ्ड तस्वीरों को हटाने व ब्लॉक करने का निर्देश देने की मांग की है. साथ ही मेटा प्लेटफॉर्म्स को भी निर्देश देने की गुहार लगाई है. उसने अपनी जान और शारीरिक सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है.

24 सितंबर को नई दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में IT एक्ट और BNS के प्रावधानों के तहत FIR पहले ही दर्ज हो चुकी है. याचिकाकर्ता ने मामले की तुरंत जांच, डिजिटल निशान का पता लगाने और इलेक्ट्रॉनिक सबूत सुरक्षित करने की भी मांग की है. उसने बताया कि तस्वीर वायरल होने के बाद उसे लगातार धमकी भरे और अपमानजनक मैसेज मिल रहे हैं.

Saurav Das Abhijeet Dipke Ashutosh Ranka Cockroach Janta Party CJP

Recent News