नई दिल्ली: भीषण गर्मी और लू का कहर अब चरम पर पहुंच गया है. भारत में चल रही प्रचंड गर्मी ने वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 शहर भारत में हैं. ओडिशा के बालनगीर में तापमान 48°C पहुंच गया, जो दुनिया का सबसे गर्म स्थान रहा. इसके ठीक बाद बिहार के सासाराम में भी 48°C दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 47°C, जबकि कई अन्य शहरों में तापमान 46°C के पार रहा.
प्रमुख शहरों का तापमान
IMD ने किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 मई से 27 मई तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर भारत के बड़े हिस्से में लू से लेकर भीषण लू का पूर्वानुमान जारी किया है. गर्मी के कारण अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और दस्त के मरीजों की भीड़ लग गई है. कई राज्यों में पानी की कमी भी शुरू हो गई है. लोगों को चेतावनी दी गई है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें.
खूब पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें. देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय "आग का गोला" बना हुआ है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है.