चांदीपुर (ओडिशा): भारत ने शुक्रवार को अपनी सामरिक क्षमता को और मजबूत करते हुए कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया. ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से लॉन्च की गई यह मिसाइल सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को पूरा करते हुए लक्ष्य पर सटीक रूप से पहुंची. यह परीक्षण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command) की देखरेख में किया गया.
रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मिसाइल ने सभी मानकों को पूरी तरह सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे प्रणाली की विश्वसनीयता साबित हुई है. ठोस ईंधन वाली सिंगल-स्टेज मिसाइल, जो दुश्मन के रडार से बचने में माहिर है
अग्नि-1 की खासियतें
अग्नि-1 को रणक्षेत्र में त्वरित हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है और इसे सड़क व रेल दोनों माध्यमों से आसानी से ले जाया जा सकता है. यह सफल परीक्षण भारत की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देता है, खासकर क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच.