अल्मोड़ा सल्ट विधायक महेश जीना का शंभु लखेड़ा को गंदी गालियां देते हुए ऑडियो हुआ वायरल

Global Bharat 30 Nov 2024 07:10: PM 1 Mins
अल्मोड़ा सल्ट विधायक महेश जीना का शंभु लखेड़ा को गंदी गालियां देते हुए ऑडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड के सल्ट विधायक महेश जीना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनका एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह शंभू तखेड़ा नामक व्यक्ति को गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं. यह ऑडियो करीब 6 मिनट लंबा है और शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि काली कुमाऊं समाचार नहीं करता है.

बताया जा रहा है कि शंभू तखेड़ा ने सल्ट विधायक महेश जीना से मर्चुला बस दुर्घटना को लेकर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली थी. तखेड़ा के अनुसार, जब उन्होंने विधायक जीना से दुर्घटनाओं को लेकर सवाल पूछा तो विधायक जीना भड़क गए और फोन पर उन्हें भद्दी गालियां देने लगे.

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोग हैरान हैं कि एक विधायक, वह भी भाजपा का, इस तरह की गंदी गालियां दे सकता है. विधायक जीना की यह भद्दी भाषा सड़क छाप गुंठे की तरह लग रही है. अब मामला गर्मा गया है. शंभू तखेड़ा ने बताया कि वह इस ऑडियो को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजेंगे और विधायक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे.

वहीं, विधायक महेश जीना ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शंभू तखेड़ा ने उनकी बातों को बिना अनुमति के रिकॉर्ड कर के मुद्दा बनाने के लिए वायरल किया है. जीना ने इसे ब्लैकमेलिंग का प्रयास बताया और कहा कि वह इस मामले में कोर्ट जाने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे लोगों को उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे.

Global Bharat Global Bharat TV Global Bharat News Global Bharat Hindi News Global Bharat TV Global Bharat TV News Global Bharat TV Hindi News

Description of the author

Recent News