पिता गए जेल तो मौलाना ने किया खेल, मदरसे में बुलाकर कर दिया यह काम, जेल से निकले पिता तो....

Global Bharat 09 Sep 2025 10:27: AM 1 Mins
पिता गए जेल तो मौलाना ने किया खेल, मदरसे में बुलाकर कर दिया यह काम, जेल से निकले पिता तो....

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं. छांगुर बाबा के बाद कुशीनगर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां मौलाना ने बच्चे का ब्रेन वॉश करने के बाद धर्म परिवर्तन करा दिया. पिता के जेल जाने के बाद मौलाना ने मजबूरी का फायदा उठाकर न सिर्फ धर्म परिवर्तन कराया. बल्कि, मदरसे में दाखिला भी करा दिया. जेल से छूटकर बाहर आने के बाद जब पिता को बात पता चली तो उन्होंने मदरसे के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मौलाना को गिरफ्तार करके जांच में जुट गई. 

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के मनसा छपरा गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार 10 साल पहले जेल चले गए थे. जेल जाने के बाद परिवार की गरीबी का फायदा उठाकर मौलाना ने बेटे का धर्म परिवर्तन कर दिया. बेटे का धर्म परिवर्तन करने के बाद मौलाना ने मुस्लिम के नाम से आधार कार्ड भी बनवा दिया. 10 साल बाद जब सजा काटकर महेंद्र घर पहुंचा तो उसका बेटा घर पर नहीं मिला. बेटे की खोज में जब महेंद्र मदरसा पहुंचा तो वहां पर मौजूद मौलाना उससे लड़ाई करने लगे. महेंद्र ने इस बाबत थाने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मौलाना को गिरफ्तार कर लिया. 

गिरोह की हो रही है जांच

मौलाना मुजीबुर्रहमान के खिलाफ पुलिस ने अवैध धर्मांतरण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौलाना को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है. वहीं, पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़े गिरोह का हाथ नहीं है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

kushinagar News कुशीनगर न्यूज मौलाना धर्म परिवर्तन

Description of the author

Recent News