जौनपुर सीट से बाहुबली धनंजय की पत्नी श्रीकला नहीं अब ये लड़ेंगे चुनाव, निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं श्रीकला

Global Bharat 06 May 2024 12:24: PM 1 Mins
जौनपुर सीट से बाहुबली धनंजय की पत्नी श्रीकला नहीं अब ये लड़ेंगे चुनाव, निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं श्रीकला

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने एक बड़ा दांव खेल दिया है. वहीं इस दांव का असर क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन BSP की इस कार्रवाई से जरूर कुछ लोग नाराज हो सकते हैं. मामले को समझने के लिए आपको पूरी खबर पढ़नी होगी.

दरअसल बहुजन समाजवादी पार्टी ने जौनपुर सीट से उम्मीदवार बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया है. अब यहां से श्याम सिंह यादव को बसपा ने उम्मीदवार बनाया है. अब उनकी जगह निवर्तमान बसपा सांसद श्याम सिंह यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे, वो आज यानि नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल करेंगे.

घनश्याम चंद्र खरवार ने चर्चा को बताया था अफवाह

बता दें कि कुछ दिनों पहले श्रीकला का टिकट कटने की चर्चा चल रही थी लेकिन रविवार की शाम नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर उद्घाटन करते समय बसपा कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार ने इसे अफवाह बताया था. वहीं सोमवार की सुबह उनके टिकट कटने की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की. उन्होंने बताया कि श्रीकला सिंह की जगह अब बसपा के निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव नामांकन करेंगे.

श्रीकला सिंह ने कार्यकर्ताओं की बुलाई है बैठक

जानकारी मिली है कि टिकट कटने के बाद श्रीकला ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है. बैठक में तय किया जाएगा कि श्रीकला सिंह निर्दलीय चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगी या नहीं. यहां यह भी बता दें कि श्रीकला सिंह ने चार दिन पहले ही पर्चा दाखिल किया था. ज्ञात रहे कि जौनपुर में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी.

Recent News