आशा भोसले हिंदी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर सिंगर हैं... इनके गाने आज भी लोगों में उतने ही पॉपुलर हैं जितना उस दौर में होते थे... आशा भोसले और लता मंगेशकर ने इंडस्ट्री में सालों राज़ किया है. आज भी इन दोनों के गाने हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन गाने माने जाते हैं... ताज़ा अपडेट की बात करें तो हालही में आशा भोसले की एक किताब लॉन्च हुई जिसका नाम है स्वरस्वामिनी आशा..हिंदी सिनेमा में यूं तो कई सिंगर्स आये और गए लेकिन क्या आपको पता है कि आशा भोसले ने भी किसी एक सिंगर के करियर पर फुल स्टॉप लगाया था.. दरअसल इस सिंगर का नाम था अनुराधा पोडवाल..अब ये बात कितनी सच है ये तो दोनों ही बता सकते हैं लेकिन अक किस्सा इन दोनों का काफी महशूर है..
अनुराधा पोडवाल अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गयी.. किसी को नहीं पता कि अनुराधा कहां गई ? हालांकि उनके गानों ने 80's और 90's में खूब धूम मचाई... लेकिन आज तक कोई नहीं जनता कि अचानक से अनुराधा पोडवाल कहाँ गायब हो गयी... ऐसी खबरें थी कि अचानक से उनका गायब होना कोई साजिश थी... लेकिन कभी भी साफतौर पर बातें सामने नहीं आई.. जानकारों की माने तो ऐसा कहा जाता है कि आशा भोसले और अनुराधा पोडवाल के बीच विवादों की वजह से ये सब कुछ हुआ...
म्यूजिक कम्पोज़र एसडी बर्मन के ऑफिस में बतौर कम्पोज़िशन अरुण पोडवाल काम करते थे.. 1969 में अलका नाडकर्नी की शादी अरुण पोडवाल से हुई और उन्होंने अपने वाइफ का नाम अनुराधा रखा जो हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम बन गया..ऐसा कहा जाता था कि अरुण चाहते थे कि उनकी वाइफ फिल्मों में गाना गए इसलिए उन्होंने अपने वाइफ को एसडी बर्मन से मिलवाया... जिसके बाद अनुराधा ने फिल्मों में गाना गाना शुरू कर दिया..
ऐसा बताया जाता है कि एक बार एसडी बर्मन के आफिस आशा भोसले गाना गाने गयी, वहां उन्होंने अनुराधा पोडवाल को देखा तो किसी बात पर अरुण पोडवाल को खूब फटकारा लगाईं.. बाद में बताया गया था कि अरुण ने अपनी वाइफ को फिल्म इंडस्ट्री में में लॉन्च किया है इसलिए आशा भोसले इस बात से नाराज़ हो गयी थी... हालांकि इस बात पर साफ़ तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया था...हालांकि ये बात बाद में अनुराधा पोडवाल को पता चली तब उन्हें काफी दुःख हुआ था.. क्योंकि अनुराधा पोडवाल लता मंगेशकर को अपना गुरु मानती है इसलिए ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने कभी खुलकर इन सब के बारे में कोई बात नहीं की.. खबरों के मुताबिक अनुराधा पोडवाल ने हमेशा अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि जब भी गाने लता जी और आशा जी गए रही हैं वो उनसे पहले रिकॉर्ड करवाए गए थे लेकिन उन्हें रेप्लस कर दिया गया था... हालांकि इसका कोई ऑफिसियल सबूत नहीं मिला...
हालांकि बाद में 90s में गुलशन कुमार ने अनुराधा पोडवाल का काफी साथ दिया और अपनी फिल्मो में गाने गवाए.. बीते वक़्त जो भी हुआ उससे अनुराधा पोडवाल दुखी थी इसलिए बाद में उन्होंने भक्ति के गाने गाने शुरू कर दिए... उसके बाद उनको भक्ति के गानों में ज्यादा सफलता मिली और फिर उन्होंने लाग अलग भाषा में भक्ति के गाने गाए..