Bigboss 3 : वड़ा पाव गर्ल झूठी है', धोके से बिगबॉस के... घर के बाहर चन्द्रिका के बनाए वड़ा पाव पर लग रहे आरोप, बीमार हुआ शख्स!

Global Bharat 28 Jun 2024 07:36: PM 2 Mins
Bigboss 3 : वड़ा पाव गर्ल झूठी है', धोके से बिगबॉस के... घर के बाहर चन्द्रिका के बनाए वड़ा पाव पर लग रहे आरोप, बीमार हुआ शख्स!

बिगबॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए लगभग 1 हफ्ता हो चुका है. हर दिन कोई न कोई नए खुलासे होते रहते हैं.. घर में इस समय वड़ा पाव गर्ल और शिवानी के बीच अनबन देखी जा रही है. जिसके बाद से लोग चंद्रिका दीक्षित को फेक कह कर बुलाने लगे हैं क्योंकि बीते दिनों चंद्रिका दीक्षित को कई बार कुछ बातों को बढ़ा चढ़ा कर बोलते हुए भी देखा गया है... इसी कड़ी में अब चंद्रिका दीक्षित पर एक नया आरोप लगा दिया गया है.

दरअसल दिल्ली में वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित पर एक शख्स ने आरोप लगाया है कि वो जूथ बोलती हैं और उनका वड़ा पाव खा कर वो बीमार पड़ गया. खबरों के मुताबिक उस शख्स का कहना है कि ये बॉलीवुड एक्टर है. अनहाइजेनिक वड़ा पाव बेचने का दावा करते हुए शख्स ने कि उसे खाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और हजारों का बिल चुकाना पड़ गया..आपको बता दें कि शख्स  ने अपने दावों में कहा है कि  'वड़ा पाव गर्ल झूठी है. वो झूठ बोलकर, लड़ाई झगड़ा करके बिग बॉस के घर में घुसी है. उसका स्टाल बहुत गन्दा है और बहुत गंदे तरीके से वो वड़ा पाव बनाती हैं.. शख्स का कहना है कि आपको FSSAI और FDA के दफ़्तर जाकर इन सब की शिकायत करनी चाहिए.

यही नहीं आपको बता दें कि बीते दिनों वड़ा पाव गर्ल ने एक नया खुलासा भी किया था जिसके बाद से उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी थी. दरअसल उन्होंने घर वालों के सामने ये खुलासा हुआ था कि उनको कई सीरीज का और मूवी का ऑफर आया था लेकिन वो रोमांटिक और हॉट सीन करने में कम्फर्टेबल बिलकुल नहीं थी इसलिए उन्होंने सारी मूवीज और सीरीज को ठुकरा दिया था.. चंद्रिका के इस बयान के बाद से कोई उन्हें ौशल मीडिया पर ट्रोल कर रहा था तो कोई उनके सपोर्ट में था.

आपको बता दें कि बिगबॉस ओटीटी 3 में इस समय चंद्रिका दीक्षित की अनबन लगभग हर किसी से देखी जा रही है. घर में जब उन्होंने पहले दिन कदम रखा था तब उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी 1 दिन की कमाई 40 हज़ार रूपए की है.. साथ ही उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में भी बताया था कि कैसे वो यहाँ तक पहुंची हैं. खेर अब आने वाले वक़्त में पता चलेगा कि वड़ा पाव गर्ल बिगबॉस के घर में रहेंगी या फिर घर वाले खुद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे..

#chandrika dixit #biggboss #latest bigbossnews #vda paon girl

Recent News