वनडे में कोहली की वापसी, वरुण का भी हुआ डेब्यू

Rahul Jadaun 09 Feb 2025 03:00: PM 1 Mins
वनडे में कोहली की वापसी, वरुण का भी हुआ डेब्यू

कटक: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विराट कोहली के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है. क्योंकि कोहली की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो चुकी है, जी हां इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे के लिए विराट फिट हो चुके हैं. और इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में उन्हें चुना भी गया है. यानि कि कटक के मैदान पर 18 नंबर जर्सी दिखाई देने वाली है. इसके साथ ही उन बातों पर भी विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि विराट को श्रेयस अय्यर के बदले टीम में चुना जाएगा, इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली दोनों की खिलाड़ी खेल रहे हैं. पिछले मैच में पर्दार्पण कने वाले यशस्वी जायसवाल को दूरसे मुकाबले से बाहर किया गया है. इसके साथ ही वरुण चक्रवर्ती को भी टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है. वरुण को कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है. वरुण को डेब्यू के लिए नीली कैप हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा ने दी.

बता दें कि भारत का दूसरा वनडे मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत कर सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी, तो वहीं 3 मैच की सीरीज में 0-1 से पिछ़ड़ रही इंग्लैंड की टीम मुकाबला जीत कर सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगी. हालांकि कटक के आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में ही रहे हैं. पिछले 22 साल से भारतीय टीम यहां कोई मुकाबला नहीं हारी है. लगातार 7 मुकाबले भारत बाराबाती स्टेडियम में जीत चुका है. 

इन सबके बीच भारतीय ने 23 साल के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर भी अपना भरोसा बरकरार रखा है. बता दें पिछले मैच में ही हर्षित राणा ने डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने तीन विकेट झटके थे. इससे पहले टी-20 में डेब्यू मुकाबले में भी हर्षित ने 3 विकेट झटके थे और बॉर्डर गॉवस्कर ट्रॉफी के दौरान अपने डेब्यू पर भी तीन विकेट लिए थे. इस वजह से हर्षित भी भारत के लिए रिकॉर्ड बना चुके हैं. वो पहले भारतीय बने जिसने तीनों फॉर्मेट में डेब्यू के दौरान तीन विकेट लिए हैं.

virat kohli ind vs eng rohit sharma bcci

Recent News