बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत और चर्चित गीतकार जावेद अख्तर के बीच एक नई जंग देखने को मिली है.. दोनों की जंग सोशल मीडिया तक बढ़ गई है... दरअसल जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ गैर जमानती वररेंट जारी करने की मांग की और कोर्ट में याचिका भी दायर कर डाली है...ऐसा बताया गया कि कंगना पर आरोप है कि वो अपनी किसी भी डेट पर कोर्ट में पेश नहीं हो रही है... इससे पहले शनिवार को भी डेट थी लेकिन कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुई. इसी कड़ी में कंगना के कोर्ट में न पेश होने को लेकर जावेद ने अब उनके खिलाफ एक्शन की मांग कर दी है..
बता दें कि कंगना रनौत ने कोर्ट से पेशी पर स्थाई छूट की मांग की थी.. लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था.. इसके बाद जावेस अख्तर के वकील भरद्वाज ने कहा था कि कंगना का आवेदन ख़ारिज होने क्ले बावजूद वो मुख्तलिफ तारीखों पर इस कोर्ट में पेश नहीं हुई.. उन्होंने कई बार अनजाने में अदालती कार्यवाही में देरी करने की कोशिश की. इस परिस्थति में आरोपी यानी कंगना रनौत की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गैर जमानती वारंट जारी की मांग करी की गई थी...

अगर इस पूरे मामले की बता करें तो ये जंग साल 2016 से चल रही है.. जब ऋतिक रोशन और कंगना के अफेयर की खबरें सामने आई थी.. उस वक़्त ऐसी खबरें सामने आई थी कि ऋतिक के करीबी जावेद ने कंगना को एक मीटिंग के लिए अपने घर बुलाया था और और कहा था कि वो ऋतिक से माफ़ी मांगे... हल्की बाद में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बताया था कि ये मुलाक़ात एक मानहानिकारक थी.. और इसके बाद ही जावेद ने उनके खिलाफ मानहानिकारक का मामला दर्ज कराया गया और कंगना ने भी जावेद के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था.. जिसके बाद से ये लड़ाई अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है...