आ गई भयंकर खुफिया रिपोर्ट, घाटी में छिपे हैं 60 दुश्मन, सेना ने ढूंढ निकाला देशविरोधी बंकर!

Rahul Jadaun 26 Apr 2025 09:06: PM 2 Mins
आ गई भयंकर खुफिया रिपोर्ट, घाटी में छिपे हैं 60 दुश्मन, सेना ने ढूंढ निकाला देशविरोधी बंकर!

नई दिल्ली: एक तरफ जम्मू-कश्मीर में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है, तो दूसरी तरफ तीन ऐसी ख़बरें आई हैं, जिसे सुनकर आप हिल जाएंगे, पहली ख़बर खुफिया रिपोर्ट से जुड़ी है, जिसमें घाटी में 5 दर्जन दुश्मनों के छिपे होने की ख़बर है, तो वहीं दूसरी ख़बर कश्मीर के 7 गद्दारों पर बुलडोजर से भी बड़ा एक्शन होने की है, जबकि तीसरी ख़बर पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर से जुड़ी है, जिनके खिलाफ अमेरिका से बड़े एक्शन की मांग की गई है. खुफिया रिपोर्ट को लेकर नवभारत टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है

जम्मू और कश्मीर में लगभग 60 विदेशी दुश्मन एक्टिव हैं, इनके साथ करीब 20 लोकल लोग भी हैं. मल्टी एजेंसी सेंटर में हुई सुरक्षा जांच ये बताती है कि इनमें से 35 लश्क से जुड़े हैं, 21 जैश से और 4 हिज्बुल के हैं.

एक-एक को ढूंढने में सेना के जवान लगे हैं, क्योंकि इस बार दिल्ली से उन्हें साफ आदेश मिला है कोई पाकिस्तानी घुसपैठिया हो या लोकल गद्दार, सबको पहचानों, ढूंढो और ऐसा इलाज करो कि दोबारा कभी ये कुछ और न कर पाएं. और ये 5 तस्वीरें इस बात की गवाही भी देती हैं.

घाटी में 7 आतंकवादियों के घरों पर बुलडोजर से भी बड़ा एक्शन हो चुका है, 175 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ये कहकर खुद को पाक-साफ दिखाने की कोशिश की है कि हम निष्पक्ष जांच में मदद करेंगे.

जबकि सच्चाई ये है कि ऐसा ही दावा पाकिस्तान ने पठानकोट में हुई घटना के बाद भी किया था, लेकिन न तो जांच टीम को मदद मिली, न आगे एक्शन हुआ, जानकार कहते हैं पाकिस्तान जानबूझकर ऐसी बातें करके कार्रवाई से मोहलत चाहता है, वो दुनिया को नया संदेश देना चाहता है, लेकिन अब उसके झांसे में कोई नहीं आने वाला, अमेरिका से लेकर यूरोप तक ने भारत का साथ देने का ऐलान कर दिया है. उसके बावजूद पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर, जिन्होंने अपनी बीवी बच्चों को लंदन भेज दिया, वो वहां के लोगों को भड़काने मे जुटा है. जिसे लेकर अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने कहा है

अब भारत का कर्तव्य है कि वह पाकिस्तान और आईएसआई के साथ वैसा ही करे, जैसा इजरायल ने अपने दुश्मन के साथ किया था, असीम मुनीर का हाल ओसामा बिन लादने जैसा होना चाहिए

 असीम मुनीर के खिलाफ पहले भी कई तरीके की मांग उठ चुकी है, जिसे लेकर हर कोई ये पूछ रहा है कि क्या अमेरिका अब आर्मी चीफ पर एक्शन लेगा, या इस बार भारतीय सेना ही सबक सीखाएगी.

60 terrorists in Kashmir Army intelligence report terrorist bunkers found Pakistani arrested terrorist arrested

Recent News